कैंडिल मार्च निकालकर बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की पूरनपुर-पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के लोगों ने कठुआ सहित देश के कई प्रांतों में मासूम बच्चियों के साथ हो रही दरिंदगी की वारदातों पर रोक लगाने एवं बलात्कार के आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने रात स्टेशन चैराहे से लेकर ब्लाक चैराहे तक कैंडिल मार्च निकालकर रोष जाहिर किया। सपा नेता नोमान अली वारसी ने कहा कि देश में रेप की घटनाएं बढ़ रही है। इससे देश दुनियां के सामनेे शर्मशार हुआ है। कठुआ में 08 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। उन्नाव रेप काण्ड में मौजूदा विधायक पर गंभीर आरोप लगे है। उसके बाद भी बलात्कारियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। टीटीआई के इरफान नियामी ने भी घटनाओं पर गुस्से का इजहार करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कैंडिल मार्च निकाले वालों में इरफाम नियामी, राजू बाबा, रवि वर्मा, जैगम खां, पूर्व सभासद नदीम अंसारी, मंजीत सिंह, लालू यादव, जावेद बरकाती, सरताज मंसूरी, नदीम खान, आरिश खां आदि लोग मौजूद रहे। --------------------------- गेंहू खरीद केन्द...