सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15.04.2018

टीटीएस ग्रुप ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर कलां के टीटीएस गु्रप ने देर रात कठुआ जिले की बहुचर्चित बलात्कार की घटना को लेकर कैंडिल मार्च निकाल कर बलात्कारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। फांसी की सजा देने की मांग की है।



जम्मू के कठुआ में हुए गैंग रेप व उन्नाव में भाजपा विधायक द्वारा किए गए बलात्कार के मामले में सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। मीनू बरकाती ने कहा कि 08 साल की बालिका के साथ जिस तरह की हैवानियत की गई वह शर्मनाक है। बालिका को नशे की गोलियां देकर बार बार बलात्कार किया गया। उसे रसाना के एक धार्मिक स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। रेप के बाद हत्या कर दी गई। जब सत्ता में बैठे विधायक ही ऐसे कृत्य करेंगे तो समाज का क्या होगा। टीटीएस गु्रप ने कैंडिल मार्च निकालकर सरकार से विधायक व उसके भाई के साथ रेप में शामिल आरोपियों के विरोध कठोर कार्रवाई की सिफारिस की है। सीबीआई जांच कराकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। कैंडिल मार्च में दिलशद खां, उबैस खां, सलमान खां, नदीम खां, बिलाल कुरैशी, बिल्लू, साबिर, अनीश, मुकर्रम, शमशीद, तनबीर फैजान रजा आदि लोग शामिल हुए।

-----------------------------

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

पूरनुपर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में सामने से आये जानवर से बाइक टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बाईक चालक की मौके पर मौत हो गई।



गांव भैरोकलां निवासी नवनीत माधोटांडा पीलीभीत मार्ग से राइस मिल जा रहा था। अचानक सामने से आये अज्ञात पशु से उनकी बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बाइक चालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

--------------------------  

सीसी कैमरे की मदद से पकड़ा गया चोर, पुलिस ने छोड़ा

पूरनपुर-पीलीभीत। बैंक में लगे सीसी कैमरे की मदद से साइकिल चोर पकड़ में आ गया। माधोटांडा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक साइकिल चोर को साइकिल उठाते कैमरे रंगे हाथों पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौप दिया। लेकिन पुलिस ने आरोपी साइकिल चोर से सांटगांठ कर उसे क्लीन चिट देकर छोड़ दिया।



आरोपी युवक लगातार बैंक के बाहर घूमकर साइकिले चोरी कर रहा था। शुक्रवार को युवक साइकिल उठाते कैमरे में कैद हुआ तो बैंक कर्मियों ने पब्लिक की मदद से आरोपी युवक को पकड़कर धुनाई लगाने के बाद नगर पुलिस चैकी को सुर्पुद कर दिया। गांव बिलहरी निवासी दुधिया बीरेन्द्रपाल पुत्र टीकाराम की लगातार पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से दो साइकिले चोरी हो चुकी है। एक साइकिल 30 मार्च को दूसरी नई साइकिल बैंक पासबुक इन्ट्री कराये के दौरान 04 अप्रैल को चोरी हुई। इसके बाद पीड़ित ने चैकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को पीड़ित बीरेन्द्रपाल परेशान होकर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा लेकिन उसकी वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई और उसे चैकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह के पास जाने को कहा गया। उधर, पता चला कि पुलिस ने साइकिल चोर को छोड़ दिया है और कोई कार्रवाई भी नहीं की। इस संबंध में नगर पुलिस चैकी प्रभारी सत्यपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बाहर होने की बात कही। उक्त प्रकरण काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।      

------------------

हरियाणा मजदूरी करने गया ग्रामीण रास्ते से गायब

पूरनपुर-पीलीभीत। तीन रोज पहले हरियाणा मजदूरी करने गया एक ग्रामीण रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। गाजियाबाद से आयी एक फोन काॅल ने घर वालों की नींद उड़ा दी है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी नरेश पुत्र राम दयाल 13 अप्रैल को घर से हरियाणा मजदूरी करने के लिए गया। मजदूर युवक विवाहित है और घर से अकेले ही मजदूरी करने गया था। एक दिन बाद 14 अप्रैल को रात्रि करीब 11 बजे मजदूर युवक नरेश के फोन से ही एक काॅल आयी इसके बाद परिजन बेचैन हो उठे। काॅलर ने बताया कि नरेश गाजियाबाद रेलवे स्टेशन कैंटीन के सामने अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है और फोन कट गया। इसके बाद फोन बंद जा रहा है। इधर, नरेश के परिजन किसी अनहोनी की अशंका को लेकर परेशान है। मजदूर युवक नरेश की खोज में परिजनों ने पूरनपुर रेलवे स्टेशन जीआरपी पुलिस चैैकी पर संपर्क किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली है।

------------------------

एसडीएम ने राजस्व अधिकारियों को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ

पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील में आने वाले दूर दराज के ग्रामीणों से किस तरह का व्यवहार किया जाए, इसके लिए एसडीएम शशि भूषण राय ने एक बैठक में अधिकारी व कर्मचारियों को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया।



मौका था 127वीं डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती का। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने भावपूर्ण तरीके से भारतीय संविधान रचयिता बाबा साहब डाॅ भीमराव रामजी अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शशि भूषण राय ने संबोधित करते हुए कहा कि तहसील भवन में आने वाली जनता से शिष्टाचार तरीके से पेश आएं। उन्होंने कहा कि अपने काम करने के अंदाज को ज्यादा अच्छा बनाने के लिए खुश मिजाज रहकर बात करें और सामने वाले शख्स को चाचा, ताऊ व भाई कहकर सम्बोधित करें तो निश्चित तौर पर आप तनाव से दूर रहकर उनकी दुआएं ले सकते है। इससे जो खुशी मिलेंगी वह आत्मीय होगीं। इस मौके पर मुख्य रूप से तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

-----------------------

समलैंगिक बीवी ने पति को भिजवाया जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। एक समलैंगिक विवाहिता पति से चार लाख रूपये की मांग कर रही है। मामला लाइनपार साहूकारा का है। कुछ वर्ष पहले एक युवक की शादी मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से हुई थी। बताया जाता है कि शादी की रात युवती ने युवक को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिये। यह सब एक पखबाड़ा तक चलता रहा उसके बाद समलैंगिक युवती ने दुल्हे पर कई सारे आरोप थोप दिये और ससुराल आने से इनकार कर दिया।



शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उसके बाद दुल्हे को पता चला कि उसकी नवविवाहित पत्नी के संबंध किसी लड़की से है। कुछ दिन तक मामला काफी चर्चा का विषय बना रहा। दुल्हन की हरकते जानकर ससुराल वाले दांतो तले उंगलियां दबाकर बदनामी के डर से खामोश हो गए। इधर, समलैंगिक दुल्हन के परिजनों ने युवक पर कोर्ट केस कर दिया और प्रतिमाह खर्चे की मांग कर दी। कोर्ट में अपील दायर होने के बाद युवक को समन जारी हुए। युवक जानकारी के अभाव में समनों को अनदेखा करता रहा। अंत में अप्रैल माह में कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी हुआ और पुलिस ने युवक को धर दबोचा। कोतवाली पहुंचे युवक की आपबीती सुनकर सभी सन्न रह गए। वारंटी युवक ने बताया कि समलैंगिक पत्नी मुकदमा निपटाने के नामपर चार लाख रूपये की मांग कर रही है।

-----------------------
आसिफा हम शर्मिन्दा हैं.........................श्रद्धांजलि

          
                शब्द...... अनुकृति सिंघल (हर्षित)

एक दिन चल पड़ी मैं जंगल की राह में, खुश थी बहुत न जाने किसकी चाह में,,

मेरे घोड़े मुझसे बातें किया करते थे, दोस्त थे मेरे हंसते हंसते साथ दिया करते थे,,

अम्मी हमेशा कहती खुश रहना जिंदगी हैं, आसिफा तू छोटी, तेरी ख्वाइशें बड़ी हैं,,

आसमां छूने के सपने देखे थे मिलकर धरती पर गिरा दिया दरिंदों ने नोंच नोंचकर,,

मेरी नजरे ना छू सकी रोशनी ए जिंदगी के सफर की, सुना हैं गुनाह की सजा मिलती
है हर इंसान को मैं बेगुनाह क्यों लटकी आरजूओं के अधर में,,

माफ न करना या इलाही इन कसूरवारों को वरना चैन नहीं मिलेगा मुझे कब्र के अंधेरों में,,, 
----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...