ब्लाक प्रमुख की बैठक में अधिकारियों की लगी फटकार
फोटो-1 बैठक में शामिल होते हुए
पूरनपुर-पीलीभीत। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक धमाकेदार रही। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई।
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर पत्नी अतेन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक से नदारद रहे अधिकारियों के लिए निंदा प्रस्ताव पास किया गया और उसके एक दिन के वेतन काटने की पैरवी की गई। बैठक में 16 बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किये गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक में शामिल हुए एमओआईसी डा0 मो0 असलम ने टीकाकरण पर प्रधान-सदस्यों को को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट टीकाकरण से परहेज करे और हर हाल में बच्चों को सरकारी टीके ही लगावाएं। बैठक में विद्युत विभाग से एक्सईएन के न पहुंचने पर बीजेपी जिला महामंत्री गुरभाग सिंह गहरी नाराजगी व्यक्त की और एसडीओ विद्युत अभिषेक राय की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लगातार शिकायतें होने के बाद भी अधिकारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते। इस प्रथा पर अधिकारी विराम लगाएं। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गभिया सहराय में स्थित एक इण्टर काॅलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण के लिए खण्ड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह से कहा गया। पेंशन की समस्याओं को देखते हुए एडीओ समाज कल्याण ज्ञानचन्द्र आर्य से न्याय पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने को कहा गया। जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने ट्रांस शारदा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। प्रधानसंघ के विरेन्द्र सिंह धु्रव ने सौभाग्य योजना के अंर्तगत किये गए आवेदन पत्रों पर कनेक्शन न देने की बात कहकर समस्या के निदान कराने की मांग की। बैठक मुख्य रूप खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पी कौशलेन्द्र सिंह, जेईएमआई देवेन्द्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी एनपी सिंह, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, सुभाष बाजपेई, प्रवेश भारती, जिला महामंत्री बीडीसी संघ शाहिद खान संजय, सतीश कुमार सहित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
------------------------
सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। तेजगति से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार अनियंत्रित होकर खांई में जा गिरी। बाइक सवार दोनांे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव डगा निवासी रियाज अहमद गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर माधोटांडा पूरनपुर मार्ग से लौट रहा था। सामने से आई कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आकर मानू कुमारी निवासी मैनाकोट को गंभीर चोटे आई है। राहगीरों ने माधोटांडा पुलिस को दुर्घटना की सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भागने में सफल रहा।
----------------------------
गेंहू के खेत में लगी आग
पूरनपुर-पीलीभीत। खेत के बीचों बीच निकाली गई हाईटेंशन लाईन का तार टूटने से एक गेंहू के खेत में आग लग गयी। आग से काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गांव धरमंगदपुर निवासी हाजी समसुल खां के खेत से हाईटेंशन लाईन निकाली गई है। बुधवार को अचानक तार टूटने से खेत में आग लग गई। आग से करीब आधा बीघा गेंहू जलना बताया जा रहा है।
------------------------------
पूर्णागिरी जा रही टैक्टर ट्राली पलटी कई घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्णागिरी जा रही श्रद्धालुओं से भरी टैªक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खटीमा झनकईया पुल के पास पलट गयी। वाहन पर करीब चालीस श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गयी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना हजारा क्षेत्र के गांव सिद्धनगर से मां पूर्णागिरी धाम के लिए एक जत्था टैªक्टर ट्राली से रवाना हुआ था। गांव के ही मनीष सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह का टैªक्टर ट्राला था। खटीमा के पीछे झनकईया पुल के पास ट्रैक्टर चालक मनीष सिंह को नींद आने से दुर्घटना होना बताई जा रही है। टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गढ्डे में जा गिरा। चालीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक की मौके पर मौत हो गयी। डायल 100 पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची उत्तराखण्ड पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
--------------------------
जेई के टीकाकरण अभियान की समीक्षा करने आयीं जेडी
पूरनपुर-पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंर्तगत टीकाकरण की समीक्षा के लिए लखनऊ से ज्वाइन्ड डारेक्टर स्वास्थ्य विभाग डा0 रंजना ने सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं।
डा0 रंजना ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उसके बाद डा0 अभिनय पाण्डेय को लेकर बाॅ स्कूल पिपरिया दुलई पहुंची। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग दिमागी बुखार की रोक थाम के लिए बच्चों का टीकाकरण कर रहा है। गांव देहात से लेकर शहरी क्षेत्र में बच्चों को जे0ई0 के टीके लगायंे जा रहे है।
----------------------
प्रोजक्टर पर मनपसंद फिल्म न चलाने पर सिर फोड़ा
पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक परिवारिक कार्यक्रम में मनपसंद फिल्म न चलाने पर युवक हमलावर हो गए। गाली गलौज के बाद युवकों ने एक ग्रामीण का लाठी मारकर सर फोड़ दिया। उक्त मामले में पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सुल्तानपुर में बब्लू के पुत्र के नामकरण वाले दिन शाम को प्रोजक्टर का कार्यक्रम रखा गया था। शाम को रिश्तेदार व ग्रामीण सामूहिक रूप से फिल्म का आनन्द ले रहे थे। आरोप है कि गांव के ही राजेश व सुरजीत नामक युवकों ने दूसरी फिल्म चलाने की जिद की लेकिन बब्लू के मामा ब्रजेश पुत्र चन्द्रभाल ने इनकार कर दिया। इससे खफा हुए युवक गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर ब्रजेश पर लाठी से हमला कर दिया। सर में लाठी लगने से ब्रजेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और आरोपी भाग निकले। देर शाम हुए झगड़े से हड़कम्प मचा रहा। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
----------------------
बाइक से गिरकर महिला घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। अचानक अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी इकबाज की पत्नी नूर जहां बाइक से गांव लौट रहीं थीं। पीलीभीत माधोटांडा रोड पर अचानक वे गाड़ी से फिसलकर नीचे गिर गई। इसके उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
-----------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें