सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

13.04.2018

राज्य महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया रेप केस

पूरनपुर-पीलीभीत। रेप पीड़िता की अपील पर राज्य महिला आयोग के सख्त आदेश के बाद पुलिस नींद से जागी और सात माह के लंबे समय बाद आरोपी के विरूद्ध रेप केस दर्ज किया है।



पति की गैर मौजूदगी में देवर व एक अन्य रिश्तेदार द्वारा नव विवाहिता का बलात्कार किया गया जब इसकी शिकायत सास ससुर से की गई तो उल्टा विवाहिता को मुंह बंद रखने की हिदायत दी गई। इसके बाद बलात्कारियों के हौसले बढ़ते गए और विवाहिता हैवानियत की शिकार होती रही। आरोप है कि पुलिस ने भी इस संबंध में रेप पीड़िता की कोई मदद नहीं की। विवाहिता पीलीभीत के एक मोहल्ले की रहने वाली है और उसकी शादी पूरनपुर के मोहल्ला नूरीनगर में शब्बीर अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद देवर आफाक विवाहिता को दिल्ली लेकर गया और रिश्तेदार बुन्दन के साथ मिलकर जबरन बलात्कार किया। इसकी शिकायत सास, ससुर से की गई तो विवाहिता को घर की बदनामी होने का डर दिखाकर मुंह बंद रखने को कहा गया। उसके बाद विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश में अपील करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही महिला आयोग ने विवाहिता के हक में रिपोर्ट के आदेश किये। पुलिस ने उक्त मामले में शब्बीर अहमद, मुन्नी, आफाक, बुन्दन, अखलाक निवासीगण नूरीनगर के विरूद्ध रेप केस का मुकदमा पंजीकृत किया है।

----------------------------

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

पूरनपुर-पीलीभीत। एक साल के लंबे समय बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव चांटफिरोजपुर निवासी विवाहित युवक हरिशंकर की वर्ष 2016 में 01 दिसंबर को संग्दिध अवस्था में उसके ही घर में मौत हो गई थीं। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया था लेकिन पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने उक्त मामले में विसरा सुरक्षित रखा जिसकी जांच रिपोर्ट वर्ष 2017 में आने पर मौत का कराण पता चला। मृतक युवक हरिशंकर की मौत जहर से होना बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता छेदा लाल पुत्र ज्ञानी राम की तहरीर पर पुत्रवधु पुष्पा देवी पुत्री गजू लाल निवासी उदरहा के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीकृत किया है।

----------------------

हैवानियतः महिला की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में जलाया

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश के खेत में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार ने जांच पड़ताल की। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।



देर सुबह खेत पर शौच करने गए ग्रामीणों ने पताई के ढेर में एक महिला को सुलगते देखा तो हड़कम्प मच गया। खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जा पहुंचे। महिला का शव 60 प्रतिशत जल चुका था। चेहरे से पता चल रहा था कि पताई के ढेर में जलाई गई लाश किसी महिला की है। सनसनी खेज वारदात से जहां लोगों में दहशत व्याप्त है वहीं अधजली लाश पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई है। पहला सवाल? यह है कि महिला कौन थी औैर उसकी हत्या के पीछे राज क्या है। दूसरा सवाल? यह है कि खेत मंे पताई के बड़े ढेर को आग किसने लगाई जिसमें महिला की हत्या करके शव छुपाया गया था। तीसरा सवाल? खेतों में गेंहू की फसल तैयार है और आग लगने जैसी घटनाओं पर ग्रामीण स्वयं नजर रखते हैै फिर देर रात को ऊंची ऊंची आग की लपटे ग्रामीणों को क्यों नहीं दिखीं। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाली महिला कौन थी इसपर रहस्य बना हुआ है।

---------------------

गोमती से शुरू होगा टाइगर रिजर्व की जंगल सफारी का सफर

पूरनपुर-पीलीभीत। अब टूरिस्ट गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा से टाइगर रिजर्व की सफारी का आनन्द ले सकेंगे। शुक्रवार को इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल पहुंचने पर फारेस्ट विभाग ने टूरिस्ट को जंगल सफारी का तोहफा दिया है।



टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए फारेस्ट विभाग माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल पर ही टूरिस्टों को जंगल सफारी की सुविधा मुहैया करायंेगा। अभी तक चूका स्पाट व टाइगर रिजर्व की सैर करने के लिए जंगल सफारी गाड़ी मुस्तफाबाद में उपलब्ध होती थीं। लेकिन मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस तक कोई वाहन न होने से पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। फारेस्ट विभाग की इस पहल से जहां गोमती उद्गम स्थल को नई पहचान मिलेंगी वहीं टाइगर रिजर्व की कमाई में इजाफा होना सुनिश्चित माना जा रहा है। शुक्रवार को काफी लोगों ने फारेस्ट विभाग की इस सेवा का लुत्फ उठाया।

------------------

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, तीन घायल


पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना मंे एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पीलीभीत से लौट रहे बुलेरो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना सिरसा चैराहे के पास हाइवे पर घटित हुई।


सेहरामऊ क्षेत्र के गांव केसरपुर के रहने वाले सागीर अहमद परिवार के साथ बुलेरो कार से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 8ः30 बजे उनकी गाड़ी को हाइवे पर सामने से तेजगति से आई ट्रक ने रौद दिया। दुर्घटना मंे 50 वर्षीय महिला सलमा वेगम की मौके पर मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चालक सागीर अहमद व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सगीर अहमद की पत्नी सलमा वैगम की मौके पर मौत हो जाने पर परिजन दहाड़े मारकर विलखने लगे। राहगीरों ने डायल 100 पर सूचना देकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को उसके परिजनांे को सौप दिया। घायल तनवीर 55 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल तौकीर अहमद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंसेट-

घायलों की मदद को पहुंचे सपा नेता

देर शाम को हुए खुटार हाइवे पर एक्सिडेंट में घायलों की मदद के लिए सपा नेता नोमान अली वारसी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। गंभीर रूप से घायल तनवीर के लिए एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल रेफर कराया।

-------------------------

छप्परपोश घर में लगाई आग

पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण के छप्परपोश घर में अचानक आग लग जाने से हजारों का नुकसान हो गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने ग्रामीण के घर आग लगाई है। आग से सारा समान जलकर राख हो गया है। बिस्तर सहित अनाज सब कुछ आग में स्वाह हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।



गांव गोपालपुर निवासी जशोदा देवी पत्नी राम विलास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके छप्परपोशी घर में आग लगा दी हैं। आग में सारा समान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जशोदा देवी ने बताया है कि आग में रजाई, गद्दा सहित तीस हजार की नगदी जलकर राख हुई है।

-------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...