रामलीला मैदान खाली कराने को हिन्दुवादी संगठनों में उवाल, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
पूरनपुर-पीलीभीत। रामलीला मैदान खाली कराने का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ रहा है। कोर्ट गए लोगों को सुनने की समय सीमा समाप्त होने के बाद लगातार सामाजिक लोगों एवं हिन्दुवादी संगठनों में रोष देखा जा रहा है।
सोमवार को लगातार एक के बाद एक ज्ञापन एसडीएम शशि भूषण राय को दिया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रामलीला मैदान अतिक्रमण मुक्त न होने से लोगों में गुस्सा और रोष पनप रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने तहसील भवन पहुंचकर उपजिलाधिकारी शशि भूषण राय को ज्ञापन देकर सांकेतिक धरना देने की खुली चेतावनी दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा है कि रामलीला मैदान खाली कराने एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों का तत्काल अनुपालन नहीं किया गया तो भाजपा की नगर इकाई इसका विरोध करते हुए 17 अप्रैल से तहसील परिसर में धरना देने को बिबस होगी। इस मौके पर नगरध्यक्ष महेश चन्द्र मिश्रा, सभासद आदित्य मोहन वीरू, सुरेश आजाद, बन्टू वर्मा, मुकेश देवल, अधिवक्ता राजेश्वर मिश्रा, विष्णु वर्मा, अमन वर्मा, नीशू प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
इंसेट-
विहिप व बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
रामलीला मैदान खाली कराने को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से विरोध रैली निकालकर ब्लाक चैराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने एसडीएम शशि भूषण राय को दिये ज्ञापन में कहा है कि 70 साल पुरानी रामलीला हिन्दुओं की अस्था का केन्द्र बनी हुई। सरकार व कोर्ट के आदेश पर भी रामलीला मेला मैदान को खाली नहीं कराया गया तो 15 दिन के अंदर संगठन के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके अलावा गोकसी के मामले में आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में रूम सिंह यादव, राम विनोद, अनुज सिंह, अवनीश गुप्ता, राजपाल वर्मा, घनेन्द्र सिंह यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
---------------------------
बलात्कार पीड़िता का आरोप पुलिस ने विवेचना में आरोपियों को दी क्लीन चिट
पूरनपुर-पीलीभीत। एक बलात्कार के मामले में पुलिस पर रूपये लेकर आरोपियों को क्लीन चिट देने का आरोप लग रहा है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ सांट-गांठ करके मामले को रफा दफा कर दिया। इससे पीड़िता को आज तक न्याय नहीं मिल सका। बलात्कार पीड़िता ने मुख्यमंत्री को मुकदमे के प्रपत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव रघुनाथपुर की रहने वाली एक विवाहिता के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने नशा देकर 22 सितंबर शाम चार बजे बलात्कार को अंजाम दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और फिर विवेचना में बलात्कारियों को क्लीन चिट दे दी। पीड़िता ने बताया कि घर लौटते समय माधोटांडा पूरनपुर के बीच मिले रामकुमार पुत्र रामचन्द्र व संतराम पुत्र भजन लाल ने उसको मोटर साइकिल पर बैठा लिया और इस दौरान नशीला पदार्थ सुघांकर महिला के साथ बेहोशी की हालत में झाड़ियों में लेजाकर बलात्कार किया। उसके बाद होश में आयी महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। माधोटांडा पुलिस को उक्त प्रकरण की तहरीर दी गई। उसके बाद केस दर्ज हुआ लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। पीड़िता ने इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजकर पुलिस पर 70 हजार रिश्वत लेकर मामले को खत्म करने का आरोप लगाया है।
--------------------------
94वें गांव को पुवायां से हटाकर पूरनपुर मण्डी में जोड़ने की मांग
पूरनपुर-पीलीभीत। 94वें गांवो को जनपद शाहजहांपुर पुवायां से हटाकर पीलीभीत की पूरनपुर मण्डी में जोड़ने के लिए जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने राजस्व गांव जोगराजपुर चतीपुर, गुलडिया, महुआ गुंदे न्याय पंचायत सहित 94वें राजस्व गांव पुवायां से हटाकर पूरनपुर की मण्डी में जोड़ने का मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि जनपद पीलीभीत क्षेत्र की मण्डी के 94वें गांव आज भी पुवायां मण्डी के अधीन है। इससे क्षेत्रीय किसानों को काफी समस्या होती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी पत्राचार किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से दूरभाष पर बताया गया कि शीघ्र ही इन गांवों को पूरनपुर मण्डी से जोड़ने की कार्रवाई की जायेंगी।
----------------------------
सात प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने कराया बंधन मुक्त
पूरनपुर-पीलीभीत। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेरपुरकलां के एक बाग से सात प्रतिबंधित पशुओं को बंधन मुक्त कराया है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कसाई मौका पाकर भाग निकले। उक्त मामले में पुलिस ने पहचान के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध गोकसी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि शेरपुरकलां में कलम वाली बागिया में कुछ पेशेवर कसाई प्रतिबंधित पशुओं का वध करने के लिए गोवंशीय जानवरों को लेकर रूके हुए है। मौके पर कार्रवाई की जाये तो आरोपी रंगे हाथों पकड़े जा सकते है। एसआई रोहित कुमार ने पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई की और बाग से सात प्रतिबंधित पशुओं को छुड़ाया। काईवाई के दौरान आरोपी मारूफ पुत्र रहमत व छोटे खां पुत्र वली अहमद खां निवासी नवदिया शेरपुर कलां भाग निकले। पुलिस ने उक्त लोगों के विरूद्ध गोअधिनियम का मामला दर्ज किया है।
-----------------------
सपा नगर उपाध्यक्ष व जिला सचिव मनोनित
पूरनपुर-पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने मोहल्ला कायस्थान निवासी सुरेशचन्द्र जाटव को नगर उपाध्यक्ष व गांव जादोपुर गहलुईया निवासी इरफान वेग को युवजन सभा का जिला महासचिव मनोनित किया है।
-------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें