सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.07.2019

सेंट जोसेफ अधिगृहणित तालाब पर दहाड़ी प्रशासन की जेसीबी
पूरनपुर-पीलीभीत। बहु चर्चित तालाब पर रविवार को प्रशासन की जेसीबी मशीन दहाड़ी और तालाब कब्जा मुक्त कराने की मुहिम का आगाज हो गया, पूरनपुर देहात में करीब चालिस तालाबों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा होना बताया जा रहा है और समय समय पर शिकायतें हुई है लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई थी। रविवार को एसडीएम चन्द्र भानु सिंह के निर्देशन में तालाब से कब्जा हटाने का काम शुरू हो गया हैं।

पूरनपुर देहात के नक्शे में गाटा संख्या 650 का तालाब सेंट जोसेफ स्कूल ने कब्जा कर लिया था और इस एक एकड़ के तालाब का स्वरूप बदलकर मामूली जलासय में तब्दील कर दिया गया था। कई बार इस तालाब से संबंधित शिकायतें हुई और मामला तूल पकड़ा चला गया। अंत में इस मामले को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने संज्ञान में लिया और एसडीएम चन्द्र भानु सिंह के निर्देशन में तहसीलदार आशुतोष कुमार व इंस्पेक्टर केके तिवारी की तय रणनीति के तहत रविवार को तालाब की खुदाई प्रारंभ करा दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल केशव कुमार तिवारी व राजस्व निरीक्षक लेखराज शर्मा व लेखपाल विकास मौर्य ने तालाब का सीमांकन किया और नक्श नजरी के मुताबिक तालाब की खुदाई कराई हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों पर तालाब न खोदे जाने का काफी दबाव था उसके बाद भी सेंट जोसेफ स्कूल के अंदर मौजूद तालाब से कब्जा हटाने को आयी जेसीबी मशीन नहीं रूकी। तालाब को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशासनिक अधिकारियों के काम की सरहाना भी की हैं।
इंसेट-
विकास विभाग कराएंगा सौंदर्यकरण
तालाब कब्जा मुक्त होने के साथ ही विकास विभाग इसको प्राथमिकता में लेकर सौंदर्यकरण कराएगा। एसडीएम चन्द्रभानु सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी नीरज दुबे को तालाब कब्जा मुक्त कराने की जानकारी देने हुए निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर तालाब को प्राथमिकता में लेकर सौंदर्यकरण कराया जाये। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात से संबंधित कर्मीचारी भी उपस्थित रहे। 
------------------------------------------
शास्त्रीनगर से कांवरियों का जत्था रवाना, जय भोलेनाथ के लगे जयकारे
हजारा-पीलीभीत । ट्रांस शारदा क्षेत्र के शास्त्री नगर से रविवार को सैकड़ों कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। हर हर महादेव और बम बोल के जयकारे लगाते नाचते गाते हुए छोटीकाशी के लिए रवाना हो गये है।

शास्त्री नगर के पूर्व प्रधान वशिष्ट कुमार मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम शास्त्री नगर, हजारा, भरतपुर, नेहरू नगर और रामनगर समेत कई गांव से लगभग 200 कांवरियों का जत्था छोटीकाशी गोला गोकरण नाथ भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक करने के लिए रविवार को निकले है। कांवरियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार शास्त्रीनगर से चलकर हजारा व नेहरू नगर, भरतपुर, रामनगर होते हुए संपूर्णानगर पहुंचेगा और वहां से पलिया तक जायेंगे। पलिया से पैदल चलकर छोटीकाशी अर्थात गोला गोकरण नाथ के दरबार में पहुचेंगे। भगवान शिक के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में पुनीत यादव, किशन यादव, शास्त्री नगर से योगेश कुमार, सत्येंद्र मौर्य, मनोज मौर्या, राजकुमार, राजेश कुमार, अभिमन्यु चौहान, रोहित शर्मा सहित अन्य कांवरिये शामिल है।
--------------------------------------
मां की मौत बर्दाश्त नहीं कर सका बेटा सदमे में गई जान
पीएम रिपोर्ट आने से पहले ही बेटे ने छोड़ दी दुनिया
पूरनपुर-पीलीभीत। शनिवार को दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरे दिन बेटे की मौत होने से सनसनी फैल गई। मां के मरने के सदमे ने उसकी जान ले ली। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला युवक मां की मौत के दूसरे दिन चल वसा। गांव वालों ने नम आंखों से चंदा आदि करके उसका अंतिम संस्कार कराया हैं।


चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव सिमरिया ता0 अजीतपुर बिल्हा निवासी महिला रामलली शनिवार को खाना बनाने के दौरान दीवार के नीचे आ गई थी और हादसे में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने महिला को दीवार से निकाल लिया लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट आने से पहले ही रामलली का बेटा रामकेशन मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और इसी सदमे की वजह से रविवार को उसकी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से गांव में अफरा तफरा मच गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दो माह पूर्व मृतक युवक की पत्नी की मौत हो गई थी। रामकेशन के छह बच्चे है जो अनाथ हो गए हैं। 
इंसेट-
पोस्ट मार्टम कराने के पक्ष में नहीं था मृतक
एक दिन पहले ही दीवार के नीचे दबकर मां रमलली की मौत हुई थी। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज रही थी और रामकेशन मां का पोस्ट मार्टम कराने के पक्ष में नहीं था। बताया जाता है कि पोस्ट मार्टम हाउस से ही उसकी तबियत खराब होती गई और रिपोर्ट आने से पहले ही बेटे रामकिशन ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दो दिन में एक ही घर से मां-बेटे की मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई है।
-------------------------------------
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक
पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को सभासद तौफिक अहमद कादरी के नेतत्व में सपा कार्याकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में बढ़ी हुई मिलावटी खोरी, बनावटी दूध, मिलावटी तेल व मिठाईयों में लगे एल्युमिनियम वर्क पर चिंता जाहिर की और मिलावटी खाद्य पदार्थो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

बैठक में सपा नेता और सभासद तौफिक अहमद कादरी ने कहा कि मानव जीवन को खिलवाड़ बनाकर रख दिया है, मिलावट खोरी चरम सीमा पर है। चंद मुनाफे के लालच में जिन्दगी को दुश्वारी में डाला जा रहा है। मिठाईयों एल्युमिनियम वर्क लगा कर बेंची जा रही है, फलों को खतरनाक केमिकल और कार्बेट से पकाकर बेच रहे है। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए है। सपा नेता महेश आजाद व अहीद खां ने कहा कि फूड इंस्पेक्टर खानापूर्ति कर शहर में मिलावट को बढ़ावा दे रहे है इसके चलते धंधा चरम पर है। मिलावटखारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वालों में अग्रेंज सिंह, ऋषभ सिंह, ब्रजपाल, ओमकार गुप्ता, नदीम अंसारी, आसिम रजा, समी रजा, बलकार सिंह आदि लोग शामिल हैं।
-----------------------------------
पीटने के दौरान युवक को सर्प ने डसा
पूरनपुर-पीलीभीत। पीटने के दौरान एक युवक को सर्प ने डस लिया। आनन फानन में परिजनों ने अचेत युवक को माधोटांडा के हरिपुर में लेजाकर झाड़ फूंक कराई। इसके साथ ही चिकित्सक से उपचार भी लिया गया हैं।
तहसील कलीनगर वार्ड नम्बर 09 निवासी राजकुमार राठौर के घर में एक सर्प निकल आया। राजकुमार के बड़े बेटे संजय राठौर ने सर्प को डंडे से मार दिया। सर्प को मरा जानकर वह जैसे ही उसे लेकर चला कि सर्प ने युवक को डस लिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया और आनन फानन में युवक के परिजनों ने हरिपुर लेजाकर झाड़ फूंक कराई। उसके घंटो बाद युवक को होश आया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार होना बताया जा रहा हैं।
---------------------------------------
बाघ प्रकरण में भाकियूअ ने दी आन्दोलन की चेतावनी
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव मटेहना कॉलोनी में हुए बाघ हमले में पुलिस ने ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसको लेकर भाकियूअ ने रोष व्यक्त करते हुए आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।

भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को आन्दोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। संगठन ने लिखित बयान में बताया गया है कि मटेहना कालोनी में बाघ के अटैक में कई किसान घायल हो गए थे। घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें से राधे श्याम की गंभीर स्थिति होने से मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस व वन कर्मियों ने किसानों को प्रताड़ित व धन उगाही करने के लिए बाघ को मारने का मुकदमा दर्ज किया है। इससें किसानों में काफी रोष व्याप्त है और भाकियूअ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता के निर्देश पर महासचिव संजीव सरन सक्सेना व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश गौड़ ने पुलिस प्रशासन को आन्दोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
----------------------------------
सावन के त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए की गई बैटक
पूरनपुर-पीलीभीत। सावन के त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए तहसील कलीनगर में एसडीएम जंगबहादुर सिंह यादव ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी त्यौहार को सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

थाना माधोटांडा में रविवार को एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी कमल सिंह, थाना प्रभारी उमेश सोलंकी, एसआई बालकराम, संजीव कुमार, पवन शर्मा, देवेंद्र कुमार, हरिशंकर यादव, अजीत मलिक, शकील, बलवीर ने थाने पर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सावन माह के त्यौहार रक्षाबंधन एवं बकर ईद त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए ग्रामीणों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर संभ्रांत लोगों में नसीम खान, पवन जयसवाल, डॉ राम बहादुर शर्मा, धनीराम कश्यप, राममूर्ति, इजहार खान, प्रधान रामकुमार हसम, तुल्ला खान, बलविंदर सिंह, लालाराम, राम सनेही, भास्कर गोपाल वर्मा, मुन्नालाल पासवान, शिव कुमार, फकीरे लाल, शेर मोहम्मद, हरप्रसाद, दिनेश कुमार, कुलदीप सिंह, सभासद नरेश प्रजापति, जहीन, मोबीन, अरविंद राठौर, कैलाश पासवान, राजीव राठौर, राजेश भारती, निजामुद्दीन खान, इबरार खान व सत्यनारायण मौजूद रहे।
--------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

  1. सेंट जोसेफ मे खोदा गया तालाब भविष्य में किसी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है (धर्मेंद्र सिंह चौधरी)

    जवाब देंहटाएं
  2. सेंट जोसेफ मे खोदा गया तालाब भविष्य में किसी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है (धर्मेंद्र सिंह चौधरी)

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...