सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार पूरनपुर-पीलीभीत।  शुक्रवार को पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नाजायज तमंचे के साथ पकड़ लिया और थाने लाने के बाद जेल भेज दिया है। एसआई निर्देश सिंह चौहान शुक्रवार को पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान शेरपुर तिराहे के आगे अयोध्या बैंकट हाल के पास एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया। एसआई ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जामा तलाशी लेने पर युवक के पास एक नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये है। आरोपी को थाने लाने के बाद पूंछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम तनवीर हसन पुत्र नजरूल हसन निवासी मोहल्ला रजागंज बताया है। पुलिस ने आरोपित युवक का मेडिकल कराने के बाद उसको जेल भेजा है। ------------------------------------------------

गन्ना कृषक महाविद्यालय में बेरोजगार मेले का किया गया आयोजन

गन्ना कृषक महाविद्यालय में बेरोजगार मेले का किया गया आयोजन पूरनपुर-पीलीभीत।  गन्ना कृषक महाविद्यालय में शुक्रवार को बेरोजगार मेले का आयोजन किया गया। आयोजन में युवाओं ने नौकरी पाने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिले में युवा शक्ति का उद्ेदशय पूर्ण राष्ट्रहित में जोड़ने की परिकल्पना के साथ रोजगार मेले का आयोजन किये जा रहे है। रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जा रही है। ऐसे ही शुक्रवार को नगर के बाहर स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय में बेरोजगार मेले का आयोजन भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस मेले में की प्रतिष्ठित कम्पनियां नाहर स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, वर्द्यमान स्पिनिंग लिमिटेस, क्यस कौप लिमिटड आदि ने कॉउसिलिंग की। इसके साथ ही बरेली क्षेत्र से बॉब, एसबीआई, पेटीएम व मुरादाबाद क्षेत्र से एमबीआई कोर्डस, रूद्रपुर क्षेत्र से सिचेडर, इेक्ट्रानिक्स, हरिद्वार क्षेत्र से निकोन आदि कम्पनियों के लिए भी काउसिलिंग कराई गई। बेरोजगार मेले में 500 युवाओं का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही भाजपा विधायक बाबूरा...

पूरनपुर में फिर लटक गया महिला चिकित्सालय का निर्माण

पूरनपुर में फिर लटक गया महिला चिकित्सालय का निर्माण भूकंपरोधी भवन के नामपर अवांटित करोड़ों की रकम लगाई जा रही ठिकाने निर्माण संस्था ने मजदूरों के सहारे छोड़ा काम, जेई आदि नदारद अभी तक तीन करोड़ का बजट हो चुका है जारी पूरनपुर-पीलीभीत।  बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार ने ब्लाक में स्थित महिला चिकित्सालय को विकसित करते हुए नए सिरे से निर्माण के लिए मोटा बजट तो अवांटित कर दिया। लेकिन देख रेख के अभाव में सरकारी धन को दीमक लग रही है। निर्माण संस्था ने भूकंप रोधी भवन को मजदूरों के हवाले कर दिया है और इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कोई नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की करोड़ों रूपये की बिल्डिंग में घोर लापरवाही की जा रही है, भूकंप रोधी भवन के नामपर लोहे की सरियों के टुकड़े डालकर विभागीय अधिकारियों को गुमराह करने के साथ ही लखों का घपला किया जा रहा हैं। ब्लाक रोड पर स्थित महिला चिकित्सालय का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है, निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले मटेरियल की बात छोड़ दें। बिल्डिंग का फंसाव वीम को जोड़कर किया जाना है और उसके बाद ही निर्माण सही मायने में भूकंप से सुरक्षित होगा। ल...

सीएचसी में मना राष्ट्रीय बालिका दिवस

सीएचसी में मना राष्ट्रीय बालिका दिवस पूरनपुर-पीलीभीत। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में जन्म लेने वाली लड़कियों को गर्म कपड़े भेंट किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने जन्म ली हुई तीन लड़कियों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलदर, देश दीपक त्रिपाठी, विश्व वीर सिंह, शेर सिंह, स्टाफ नर्स संजीव नायर, डॉ प्रियंका चतुर्वेदी, बीसीपीएम मीनाक्षी दुबे, बीपीएम अजय शुक्ला, नर्स मेंटर तारा, स्टाफ नर्स प्रियंका रानी, इसके साथ ही आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एनम एवं आम जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया। -------------------------------------------    

पुलिस ने वारंटी को भेजा जेल

पुलिस  ने वारंटी को भेजा जेल पूरनपुर-पीलीभीत।  कोर्ट से वांरट जारी होने के बाद पुलिस ने गुरूवार को कई महीनों से वांछित चल रहे एक आरोपित को दबोच लिया और थाने लाने के बाद जेल भेज दिया है। निरीक्षक अब्दुल समीद ने पुलिस टीम आरक्षी चित्रपाल, आरक्षी अखिलेश कुमार के साथ कई महीनों से वछिंत चल रहे अभियुक्त सिराज बेग पुत्र इस्तियाक बेग निवासी जादवपुर गहलुईया को गिरफ्तार किया है। कई अपराध करने के लिए आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमें दर्ज है। पिछले कई महीनों से आरोपित सिराज बेग वाछिंत चल रहा था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद गुरूवार को पुलिस ने घर में दबिश देकर आरोपित सिराज बेग को दबोच लिया है। -----------------------------------------------------

रोटरी वीक में स्कूल रेस प्रतियोगिता में दौड़े विद्यार्थी

रोटरी वीक में स्कूल रेस प्रतियोगिता में दौड़े विद्यार्थी पूरनपुर-पीलीभीत।  रोटरी क्लब रायल्स वीक के छठे दिन एक स्कूल में रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रोटरी क्लब पूरनपुर रायल्स के संस्थापक कौशलेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में रोटरी वीक का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम आयोजन 15 दिनों तक प्रतिदिन स्कूल में जाकर बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी देने के लिये किया गया है। कार्यक्रम के तहत गुरूवार को रोटरी वीक के छह वें दिन रोटरी क्लब पूरनपुर के अध्यक्ष कौशलेन्द्र भदौरिया ने स्कूल में रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 3,4,5 कक्षाओं के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में सुखनीत कौर रधावा प्रथम, शबदरूप कौर द्वितिए व मंदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बालक वर्ग में अमीरंदर सिंह प्रथम, जगदीप सिंह द्वितिय व मंदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद रोटरी पदाधिकारियों में शेखर खण्डेलवाल प्रथम, आकाश द्वितिए व कौशलेन्द्र भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ...

वांछित चल रहे आरोपित को 280 ग्राम चरस के साथ दबोचा

वांछित चल रहे आरोपित को 280 ग्राम चरस के साथ दबोचा पूरनपुर-पीलीभीत।  गौ तस्कर के मामले में वाछिंत चल रहे आरोपित को गुरूवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गश्त करके अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को थाने लाने के बाद जेल भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक अभय कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम, कास्टेबल महेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह यादव को शेरपुर कलां सिमरिया जाने वाले रोड पर पुलिया के पास एक युवक पर चरस होने की सूचना मिली। सूचना पर एसआई अभय कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंच गए और इमरान कुर्रैशी पुत्र सलीम कुर्रैशी निवासी मकरन्दपुर गौटिया को 280 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले कई महीनों से गौ-तस्कर के मामले में वाछिंत चल रहा था। गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को 280 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया है। ----------------------------------------------------