रोटरी वीक में स्कूल रेस प्रतियोगिता में दौड़े विद्यार्थी
पूरनपुर-पीलीभीत। रोटरी क्लब रायल्स वीक के छठे दिन एक स्कूल में रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रोटरी क्लब पूरनपुर रायल्स के संस्थापक कौशलेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में रोटरी वीक का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम आयोजन 15 दिनों तक प्रतिदिन स्कूल में जाकर बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी देने के लिये किया गया है। कार्यक्रम के तहत गुरूवार को रोटरी वीक के छह वें दिन रोटरी क्लब पूरनपुर के अध्यक्ष कौशलेन्द्र भदौरिया ने स्कूल में रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 3,4,5 कक्षाओं के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में सुखनीत कौर रधावा प्रथम, शबदरूप कौर द्वितिए व मंदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बालक वर्ग में अमीरंदर सिंह प्रथम, जगदीप सिंह द्वितिय व मंदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद रोटरी पदाधिकारियों में शेखर खण्डेलवाल प्रथम, आकाश द्वितिए व कौशलेन्द्र भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक रितु सिंह, स्कूल स्टाफ के अमन वर्मा, अरूण, काजल सिंह, मनीष कुमार, सचिन अग्रवाल, शेखर खण्डेलवाल, अनूप गोयल, शैलेन्द्र गुप्ता, आकाश खण्डेलवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें