पूरनपुर में फिर लटक गया महिला चिकित्सालय का निर्माण
भूकंपरोधी भवन के नामपर अवांटित करोड़ों की रकम लगाई जा रही ठिकाने
निर्माण संस्था ने मजदूरों के सहारे छोड़ा काम, जेई आदि नदारद
अभी तक तीन करोड़ का बजट हो चुका है जारी
पूरनपुर-पीलीभीत। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार ने ब्लाक में स्थित महिला चिकित्सालय को विकसित करते हुए नए सिरे से निर्माण के लिए मोटा बजट तो अवांटित कर दिया। लेकिन देख रेख के अभाव में सरकारी धन को दीमक लग रही है। निर्माण संस्था ने भूकंप रोधी भवन को मजदूरों के हवाले कर दिया है और इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कोई नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग की करोड़ों रूपये की बिल्डिंग में घोर लापरवाही की जा रही है, भूकंप रोधी भवन के नामपर लोहे की सरियों के टुकड़े डालकर विभागीय अधिकारियों को गुमराह करने के साथ ही लखों का घपला किया जा रहा हैं। ब्लाक रोड पर स्थित महिला चिकित्सालय का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है, निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले मटेरियल की बात छोड़ दें। बिल्डिंग का फंसाव वीम को जोड़कर किया जाना है और उसके बाद ही निर्माण सही मायने में भूकंप से सुरक्षित होगा। लेकिन निर्माण संस्था ने करोड़ों रूपये के चिकित्सालय को मजदूरों के हवाले कर दिया है और मन मुताबिक काम किया जा रहा हैं।
इंसेट बयान- सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ
इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है, जेई स्वास्थ्य विभाग ही बता सकते हैं।
इंसेट बयान- विश्राम सिंह, अवर अभियंता
निर्माण संस्था के सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित होने चाहिए, अगर ऐसा है तो गलत है। तीन करोड़ रूपये का बजट जारी हो चुका है।
-------------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें