सीएचसी में मना राष्ट्रीय बालिका दिवस
पूरनपुर-पीलीभीत। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में जन्म लेने वाली लड़कियों को गर्म कपड़े भेंट किए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने जन्म ली हुई तीन लड़कियों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलदर, देश दीपक त्रिपाठी, विश्व वीर सिंह, शेर सिंह, स्टाफ नर्स संजीव नायर, डॉ प्रियंका चतुर्वेदी, बीसीपीएम मीनाक्षी दुबे, बीपीएम अजय शुक्ला, नर्स मेंटर तारा, स्टाफ नर्स प्रियंका रानी, इसके साथ ही आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एनम एवं आम जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
-------------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें