सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डिप्टी कमांडेंट ने पत्रकारों के साथ की बैठक

 डिप्टी कमांडेंट ने पत्रकारों के साथ की बैठक

हजारा-पीलीभीत। डिप्टी कमांडेंट ने पत्रकारों के साथ एक बैठक कर सीमा पार से हो रही तस्करी व विभिन्न प्रकार की अपराधिक गतिविधियों के संदर्भ में सहयोग करने की अपील की हैं।

  49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत कंपनी के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार अहलावत ने बुधवार को कमलापुरी एसएसबी मुख्यालय पर  3ः00 बजे के लगभग क्षेत्र के तमाम पत्रकारों के साथ बैठकर विचार विमर्श किया। उन्होंने सीमा पार से हो रही तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ-साथ तमाम प्रकार की खुफिया जानकारी और अवैध गतिविधियों आदि की सही जानकारी समाचार के माध्यम से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान कमलापुरी सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक भेरजी जी सोडा के अलावा दलपत यादव और अजय शर्मा, रणजीत सिंह भींडर, गौरव भारती, बब्लू गुप्ता, इकबाल अहमद मसूरी, जसपाल सैनी, बृजनाथ प्रसाद, अरविंद यादव, दिलेर सिंह और सर्वेश कुमार समेत मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
----------------------------------------

टिप्पणियाँ