सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाजीपुर बार्डर पर मिला वीएम सिंह समर्थक का शव, मचा हड़कम्प

गाजीपुर बार्डर पर मिला वीएम सिंह समर्थक का शव, मचा हड़कम्प

23 जनवरी को दिल्ली आंदोलन में भाग लेने गया था भोपतपुर का कृषक

पूरनपुर-पीलीभीत (एसएनबी)। गाजीपुर बार्डर पर वीएम सिंह समर्थक का शव मिलने से तहलका मच गया हैं, मृतक किसान गांव भोपतपुर से दिल्ली में चल रहे आंदोलन में भाग लेने गया था। दिल्ली में गायब होने पर किसान की खोज की गई तो उसका शव मिला हैं। घर वालों की पुष्टि के बाद हाहाकार मचा हुआ हैं।

पीलीभीत में बड़ी संख्या में किसान नेता वीएम सिंह के समर्थक मौजूद हैं, दिल्ली में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पूरनपुर समेत कलीनगर तहसील से भारी संख्या में किसान दिल्ली गए हुए हैं। गणतन्त्र दिवस की वारदात के बाद पूरनपुर के लिए बुरी खबर हैं, दिल्ली के अस्पताल में कृषक युवक का शव मिला हैं। कृषक की मौत के बाद हड़कम्प मच गया हैं और कोहराम मचा हुआ हैं। गांव भोपतपुर बारी बुझिया का रहने वाला 30 वर्षीय कृषक बलजिन्दर सिंह पुत्र भजन सिंह 23 जनवरी को दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए गया था। अगले दिन 24 जनवरी को आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद अचानक रहस्यमयढंग से गायब हो गया। साथ गए लोगों ने बलजिन्दर सिंह को खोजने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे और उसके बाद किसान नेता वीएम सिंह को पूरे मामले आवगत कराया गया तो दिल्ली पुलिस हरकत में आयी। इस दौरान एक अस्पताल में युवक की मृत अवस्था में पहचान कराई गई। इसके बाद सनसनी फैल गई। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पहचान होने पर कृषक का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया हैं। बुधवार को दिल्ली से शव गांव पहुंचने की बात कही जा रही हैं।

इंसेट-

कचरा वाले के पास मिला मोबाईल

बलजिन्दर सिंह 30 के गायब होने से परेशान कृषकों ने वीएम सिंह को मामले से आवगत कराया तो पुलिस ने उनकी पैरवी पर मोबाईल फोन सर्विसलांस पर लगा दिया। उसके बाद गाजीपुर थाना पुलिस ने मोबाईल को ट्रेस करते हुए एक कचरे वाले को दबोचा तो उसने वारदात स्थल बताया और मृतक तक पहुंचने का माध्यम बना। पुलिस कचरा बीनने वाले को हिरासत में लेकर संबंधित अस्पताल तक पहुंची। कृषक को मृत देख किसानों के होश उड़ गए और हड़कम्प मच गया।  

----------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...