सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, वार्षिक निरीक्षण को पहुंचे एसपी

लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, वार्षिक निरीक्षण को पहुंचे एसपी

पूरनपुर-पीलीभीत। तीन दिन पूर्व बीसी पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए दोनों बदमाशों को घुंघचिहाई पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई नगदी के साथ-साथ अवैध तमंचा भी बरामद किया है। उक्त मामले में पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।

तीन दिन पूर्व अजीत दीक्षित के बीसी प्वाइंट पर दो नकाबपोश बदमाशों ने लाखो रूपये लूट लिए और फरार हो गए थे। उक्त मामले में एसपी जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में दबिश देकर जांच पड़ताल की थी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद एसपी जयप्रकाश के निर्देश पर पूरनपुर क्षेत्र अधिकारी ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। टीम में प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह, उपनिरीक्षक बालकराम, उप निरीक्षक राजीव चौहान, उप निरीक्षक गौरव बिश्नोई, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, सुधीर यादव, आरक्षी अमित पाल, छत्रपाल सिंह, सन्नी कुमार उपस्थित थे। लगातार पुलिस की खोजबीन के बाद पुलिस को बुधवार को कामयाबी मिल गई और दोनों आरोपितों को पकड़कर जेल भेज दिया है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर घुंघचिहाई चौराहा भारत पेट्रोल पंप के पास से बदमाश मलकीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गोपालपुर, राजा उर्फ परविंदर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बौठा को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस व लूटी गई धनराशि में से 77 हजार रूपये व राजा के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस लूटी गई धनराशि 23 हजार 500 नगद बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि उक्त राजा उर्फ परविंदर ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पास हजार रूपये जमा किए है। घटना का खुलासा होते ही अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है इसके बाद बार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी जयप्रकाश ने थाने का निरीक्षण किया।

------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...