सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह की कमान विधायक व चेयरमैन ने संभाली

श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह की कमान विधायक व चेयरमैन ने संभाली

पूरनपुर-पीलीभीत। श्रीराम मन्दिर के निर्माण में सहयोग देने के लिए विधायक एवं चेयरमैन ने संपर्क करना शुरू किया है, जनसहयोग करने के लिए कह रहे है। रविवार को विधायक व चेयरमैन ने मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों से धन एकत्रित करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्हें कई लोगों ने श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए धन दान किया।


अयोध्या में बन रहे श्रीराम मन्दिर के निर्माण में पूरे प्रदेश से लोग सहयोग दे रहे है, चंदा इकट्ठा कर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे रहे है। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ विधायक व चेयरमैन भी भ्रमण कर लोगों से सहयोग देने की अपील कर रहे है। रविवार को विधायक बाबूराम पासवान एव ंचेयरमैन प्रदीप कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ता मोहित वर्मा, ठाकुर श्याम सिंह एवं रवि जायसवाल के साथ मोहल्ला चौक में भ्रमण किया और श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए धन संग्रह करने की बात कही। इस दौरान हरीबाबू सर्राफ ने 21 हजार रूपये, व रामगोपाल ने भी 21 हजार रूपये धन संग्रह में दान किए है। विधायक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दे। इस मौके पर काफी संख्या में लोग धन सग्रह करने के लिए विधायक के साथ चल रहे थे। उन्होंने कई मोहल्ले का भ्रमण किया और लोगों से धन संग्रह करने की बात कही है। उधर, मंडल पालक शिवनारायण, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष रामबाबू, अरुण शर्मा मंडल उपाध्यक्ष सुल्तानपुर, सचिन श्रीवास्तव सेक्टर संयोजक, नरेश सिंह, राम सागर बर्मा, सोनू राणा के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए गांव लाह, धर्मापुर खुर्द, दुधिया खुर्द में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।

----------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...