सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूगर्भ जल दोहन करने वालों पर नगर पालिका लगाएगी नियंत्रण

भूगर्भ जल दोहन करने वालों पर नगर पालिका लगाएगी नियंत्रण

स्वच्छ भारत मिशन 2021 को सफल बनाने को जुटेगें सभासद

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन 2021 को सफल बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही भूगर्भ जल दोहन करने वालों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कई विषयों पर चर्चाएं की गई।

शनिवार को नगर पालिका परिषद में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में गत बैठक की पुष्टि की गई। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन 2021 को सफल बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मिशन के अन्तर्गत वार्ड स्तर पर गोष्ठी कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छ भारत मिशन 2021 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद भूगर्भ जल नियत्रंण के सर्वे कराए जाने पर वार्ता की गई। नगर में भूगर्भ जल का दोहन करने वाले पम्पिंग सेट, वाहनों को धुलाने वाले व वाटर प्लांट को चिन्ह्ति कर उनपर अंकुश लगाने की बात कही गई है। जिससे भूगर्भ जल का दोहन करने से रोका जा सके। इसके साथ ही नगर में स्वच्छता को लेकर साफ सफाई रखने के लिए घरों में कूड़ेदान देने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन, वरिष्ठ लेखाकार अमित मिश्रा, सभासद शेलेन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रवि यादव, आदित्य मोहन वीरू, रोहित मिश्रा, महेश आजाद, तौफिक अहमद कादरी, नरेन्द्र कुमार, अमन बाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे।

इंसेट-

1200 बेरोजगारों का होगा पंजीकरण

नगर पालिका नें 1200 बेरोजगार लोगों को पंजीकरण कराने का मौका दिया है। इसमें हर बेरोजगार व्यक्ति पंजीकरण कराके प्रधामंत्री सुनिधि योजना के अन्तर्गत दस हजार रूपये का लोन ले सकता है। वहीं व्यक्ति को एक वर्ष तक की छूट मिली है, एक वर्ष के अन्दर व्यक्ति लोन जमा कर सकता है। 800 बेरोजगार लोगों ने आवेदन पत्र जमा किये है, शेष 400 बचे व्यक्ति आवेदन कर सकते है। इस योजना के अन्तर्गत सबजी का ठेला लगाने वाला, फल बेचने वाला आदि आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते है।

----------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...