सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन में 92 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा पहला टीका

कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन में 92 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा पहला टीका

पूरनपुर-पीलीभीत। कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में अहम योगदान करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। पूरनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण को लेकर एक दिन पहले ही तैयारियां कर ली गई थी। शनिवार को शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।

महामारी के खिलाफ भारत वर्ष में शनिवार को महा अभियान के अन्तर्गत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को बड़े स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से टीकाकरण शुरू किया गया है और इसकी पहली डोज पूरनपुर के 92 स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई। टीकाकरण दो बार में होना है और पहली वैक्सीन लगने के 28वें दिन के बाद दूसरा टीका दिया जाएगा। प्रथम शिविर में 100 लोगों को टीका देने की बात कही जा रही थी। लेकिन शिविर में 92 लोग ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। टीकाकरण के दौरान बरेली से स्वास्थ्य विभाग के जेडी डा0 जेसी नौगाई व मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल ने पूरनपुर सीएचसी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बात की।

इंसेट-

टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अचेत

टीकाकरण के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी चक्कर खाकर गिरने लगा तो महकमे में सनसनी फैल गई और तत्काल उसको ट्रीटमेंट दिया गया। वैक्सीलेशन को स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी तैयारियां कर रखी थी। इसके चलते संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को हांथों हाथ लिया गया और कुछ देर में ही उनकी तबियत ठीक हो गई। वैक्सीनेशन के दौरान गांव जटपुरा में पीएचसी में तैनात लैब सहायक पंकज मिश्रा का ब्लडप्रेसर बढ़ने से उनकी तबियत खराब हो गई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 प्रेम सिंह राजपूर ने बताया कि कर्मचारी को पहले से ही ब्लडप्रेसर बढ़ने की बीमारी हैं, अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इंसेट-

1782 लोगों में से 92 को लगा टीका

पूरनपुर स्वास्थ्य महकमें की बात करें तो प्राइवेट चिकित्सक को मिलाकर 1782 का टीकाकरण होना है, लेकिन पहले शिविर में मात्र 92 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। उसके वाबजूद पूरनपुर स्वास्थ्य केन्द्र का प्रतिशत ठीक ठाक रहा। शिविर में 100 लोगों को वैक्सीन के लिए चिन्हित किया गया था जिनमें से 92 ने शिविर में शामिल होकर कोरोना वायरस का ठीका लगवाया। जबकि एक सीएचओ विक्रम सिंह पूरनपुर स्वास्थ्य विभाग से रिजाइन कर जा चुका हैं। शेष लोगों को अगली बार में वैक्सीन की डोज दी जाएंगी। 

----------------------------------------------  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...