सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

कृषि ईकाई समेत मण्डी परिसर में हुआ भव्य आयोजन

पूरनपुर-पीलीभीत। शुक्रवार को स्वः अटल बिहारी वाजपेई की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प् माला अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई। इसके बाद प्रधानमंत्री का किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कृषि ईकाई पर शुक्रवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर, गांव सुल्तानपुर मंडल में शुक्रवार को स्वः अटल बिहारी बाजपेई की जंयती एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला महामंत्री लेखराज भारती ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उकी जंयती धूमधान से मनाई गई। इसके साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इसके बाद प्रधानमंत्री का किसान संवाद कार्यक्रम में भाजना के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने किसानों को भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाए के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को आंदोलन नकरने की भी सलाह दी है। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान एवं जिला महामंत्री लेखराज भारती, जिला मंत्री महादेव गाईन, भारतेन्दु, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, प्रणय बाजपेई बीनू भैया, राजाराम, अनिल पान्डेय, ब्रह्मचारी, सच्चिदानंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित, महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा, नवीन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामकुमार, अरुण शर्मा, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी आशुतोष शर्मा, मंडल आईटी संयोजक अचल मोहन पान्डेय सहित किसान उपस्थित रहे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के उपलक्ष में कृषि उत्पादन मंडी समिति पूरनपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडी समिति सब्जी संघ के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल विक्की, संजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, मनीष अग्रवाल, सुनील सक्सेना सहित कृषक मंडी समिति के व्यापारी एवं काश्तकार उपस्थित रहे।

------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...