सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्द हवा व कड़कड़ाती ठंड से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोग बेहाल

सर्द हवा व कड़कड़ाती ठंड से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोग बेहाल 

अलाव लगाने के नहीं किए गए इंतजाम

हजारा-पीलीभीत। गुरुवार को सर्द हवा चलने और कड़कड़ाती ठंड से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों का बुरा हाल हो गया है। लेकिन इसके बाद भी अलाव जलाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए है।


 तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र एवं नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली और ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। सुबह कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए उसके बाद एकाएक मौसम बिगड़ गया और सर्द हवाएं चलने लगी। ठंड हवाएं चलने से गलन भरी ठंड पड़ने लगी और लोगों का हाल बेहाल हो गया। किसान खेतों में गन्ना की छिलाई, फसलों की रखवाली, पशुओं के लिए चारा आदि लेने जाने से भी कतराने लगे तो वही कामगार मजदूर वर्ग पेट की आग बुझाने के लिए मजबूरी बस कप कपाती ठंड में काम करने को मजबूर हो गए। प्रदेश सरकार ने हर जगह अलाव जलाने रैन बसेरा आदि की व्यवस्था करने एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का आदेश दिए है। लेकिन सरकार के आदेश ट्रांस शारदा क्षेत्र में देखने को नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान थाना, अस्पताल, बैंक, डाकखाना, गन्ना क्रय केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र, विद्यालय, बस स्टैंड आदि स्थानों पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हर जगह लोग ठिठुरते देखे गए। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि कला शर्मा ,ओमकार नाथ यादव, सुरेंद्र मौर्य व राजेश कुमार, अमित कुमार, सुनील वर्मा आदि लोगों ने पूरनपुर के उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद से ट्रांस शारदा क्षेत्र सहित नेपाल सीमावर्ती के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग करते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने की मांग की है।

----------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...