सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने ठेकेदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने ठेकेदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

गन्ना माफिया पर्यवेक्षक एवं लिपिक की मिलीभगत से किसानों की पंर्ची पर खरीद रहे गन्ना

पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानों ने ठेकेदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अपर गन्ना आयुक्त से शिकायत की है। साथ ही किसानों ने आरोप लगाया है कि गन्ना माफिया पर्यवेक्षक एवं लिपिक से साठगाठ कर गन्ना क्रय केन्द्रों पर जमकर धांधली करने में जुटे है। 

क्षेत्र में गन्ना क्रय क्रेन्द खुलते ही गन्ना माफिया हरकत में आ गए है और क्रय केन्द्रों पर जमकर धांधली शुरू कर दी है। 94वें गांव में लगे गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाकर अपर गन्ना आयुक्त से शिकायत की है। किसानों ने बताया है कि दि किसान सहकारी चीनीमिल ने किसानों की सहायता के लिए गांव जगतपुर में गन्ना क्रय केन्द्र लगाया है। इसका ढुलान का ठेका ठेकेदार सुभाष मिश्रा निवासी महुआगुंदे को दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार क्रय केन्द्र से गन्ने का उठान न कराके अन्य क्षेत्र से 150 रूपये में गन्ना खरीद कर क्रय केन्द्र जगतपुर दिखा रहा है। इसके चलते क्रय केन्द्र पर जाम की स्थित उत्पन्न हो रही है। आरोप है कि गन्ना माफिया लिपिक एवं पर्यवेक्षक की मिलीभगत से किसानों की पर्ची इधर से उधर करके गन्ने की खरीद कर रहे है। इसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर किसानों ने अपर गन्ना आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर उक्त मामले की जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पर भेजने वालों में अतुल सिंह, रवि ठाकुर, लालाराम, रामकिशोर, सत्यपाल सिंह, रंजीत कुमार, दलजीत कौर, ज्ञानी सिंह, रामपाल, विजेन्द्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

इंसेट-

क्रय केन्द्र पर किसानों से मिले भाजपाई

गन्ना क्रय केन्द्रों पर पर हो रही घट तौली की शिकायतों के बाद जिला पंचायत सदस्य के पति सच्चिदानन्द वर्मा ने रविवार को गन्ना क्रय केन्द्र फत्तेपुर, कुरैया, जगतपुर आदि में किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने गन्ना उठान की व्यवस्था सही न होने की शिकायतें कीं इसपर सच्चिदानन्द वर्मा नें जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत से दूरभाष पर बात कर गन्ना किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने का अनुरोध किया। जिला गन्ना अधिकारी ने आश्वस्न दिया कि कि गन्ना किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं होने दिया जायेगा।

--------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...