सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना हजारा का पुलिस अधीक्षक ने किया मुआयना

थाना हजारा का पुलिस अधीक्षक ने किया मुआयना

हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के थाना हजारा में रविवार को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर थाने का मुआयना एवं निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर एसपी ने नाराजगी व्यक्त की।

   

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश रविवार को दोपहर बाद इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के थाना हजारा में पहुंचे और थाना परिसर में थाना प्रभारी के द्वारा बनाया जा रहा महिला हेल्प डेस्क कक्ष का सर्वप्रथम निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाने में लगाए गए महिला हेल्प-डेस्क को अनुपयुक्त बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद महिला एवं पुरूष आरक्षी बैरक का निरीक्षण करने के बाद मेस, बंदी ग्रह, माल खाना, प्रधान कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए प्रधान कार्यालय में हेड मुहर्रिर के रहने की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त की। इतना ही नहीं पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर हर बिंदुओं पर जानकारी ली। वही थाना परिसर भूमि एवं कृषि विभाग की भूमि की भी जानकारी की है। थाना परिसर में कबाड़ के रूप में पड़ी लकड़ी एवं बाइक वाहन आदि को नीलामी प्रक्रिया कराके एवं लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। तो वही प्रभारी निरीक्षक को थाना भूमि के चारों तरफ बाउंड्री वाल कराने का प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही थाना परिसर में अत्यधिक पेड़ लगाने को कहा गया है। इसके बाद थाना एवं चौकी सहित डायल 112 समस्त पुलिस स्टाफ की बैठक लेते हुए महिला आरक्षी एवं पुरुष आरक्षियो से खाने पीने रहने आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी, कंबोजनगर चौकी प्रभारी संजय कुमार, चंदिया हजारा चौकी प्रभारी अजीत कुमार, एसआई दिलेराम पाल, हेड मुहर्रिर सोहन पाल सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

इंसेट-

पीडब्ल्यूडी पटरी पर अतिक्रमण देख भड़के कप्तान

नेपाल सीमावर्ती थाना हजारा में रविवार को मुआयना एवं निरीक्षण करने पहुंचे पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने निरीक्षण के दौरान हजारा थाने के सामने मौरनिया गांधीनगर -कबीरगंज मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी पटरी पर ग्रामीणों की झोपड़ी भैंस आदि को देखकर अतिक्रमण मानते हुए नाराजगी व्यक्त की और थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए है।

-----------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...