सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर की पंचायत

 भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर की पंचायत

पूरनपुर-पीलीभीत। किसानों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर में बैठक की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद भाकियू ने समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को तहसील कार्यालय पूरनपुर में एक बैठक की गई। बैठक में धान किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों को धान की तौल कराने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है, धान क्रय केंद्र की तोल क्षमता प्रतिदिन की 1000 कुंटल की जाए। ज्यादातर धान खरीद केंद्रों पर बारदाने की समस्याएं होने से धान की तौल बंद हो गई है बारदाने की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। जिले में कई क्रय एजेंसियों के धान खरीद केंद्र बंद होने से किसानों का धान नहीं तुल पा रहा है। जिन एजेंसियों के धान खरीद केंद्र बंद हो गए हैं उनके स्थान पर अन्य विभागों के धान खरीद केंद्र तत्काल स्थापित कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि तहसील पूरनपुर एवं कलीनगर क्षेत्र में लगे सभी विभागों के धान खरीद केन्द्रो पर फर्जी खरीद दिखायी जा रही है। धान माफियो से धान खरीद से जुड़े अधिकारियों से मिली भगत से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन किसी भी दशा में किसानों का उत्पीड़न नहीं सहन करेगी चाहे परिणाम कुछ भी हो जल्द ही उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है। इसके बाद भाकियू ने जिलाधिकारी पुलकित खरे को संबोधित ज्ञानल एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद को सौंपकर किसानों की धान समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

---------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ----------------

16.07.2018

पुलिस के धरपकड़ अभियान में जेल भेजे गये एक दर्जन से अधिक अपराधी पुलिस ने इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के निर्देशन पर कार्रवाई को अंजाम दिया पूरनपुर-पीलीभीत। कई मुकदमों में वाछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा हैं। कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के निर्देशन पर कार्रवाई को अंजाम दिया। शेरपुरकलां से दो लोगों को गोवध अधिनियम में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक दीपचंद ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर वांछित आरोपी राजू पुत्र सादिक व अकील मास्टर पुत्र इब्राहिम निवासीगण मोहल्ला  कुरैशियान शेरपुरकलां को घर से गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं। इसके साथ ही सर्किल क्षेत्र में पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर आठ वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किये गए वारंटियों में जीशान पुत्र रईस, करीमगंज। गफ्फार अहमद पुत्र शब्वीर अहमद, ढका। यासीन पुत्र जलील अहमद, कल्यानपुर। हसमुद्दीन पुत्र बल्लू खां, शेरपुर। शिवान पुत्र नजीर अहमद, शेरपुर। रहमत पुत्र नाहर खां, नवदिया शेरपुर। अलीशेर, वलीशेर पुत्रगण रहीस ख

डा0 भीमराव अम्वेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मना परिनिर्माण दिवस

डा0 भीमराव अम्वेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मना परिनिर्माण दिवस पूरनपुर-पीलीभीत।  समाजवादी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व विधायक पीतमराम के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में डा0 भीमराव अम्वेडकर की 64वीं पुण्यतिथि को परिनिमार्ण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया, बाबा साहब के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर के समाजपार्टी कार्यकर्ताओं ने जोर शोर के साथ डा0 भीमराव अम्वेडकर की पुण्यतिथि के रूप में परिनिमाण दिवस मनाया। इसके साथ उनको श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पीतमराम ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान रचयिता डा0 भीमराव अम्वेडकर की ही देन है जो प्रत्येक नागरिक उनके बनाये नियमों पर चल रहा है। इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्षता तौफिक अहमद कादरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया और श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर व्यापारी नेता हाजी लाडले, बन्टू