सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईट भट्टे पर मजदूरी कर रही महिला के साथ मुंशी ने किया दुष्कर्म

ईट भट्टे पर मजदूरी कर रही महिला के साथ मुंशी ने किया दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रही एक महिला के साथ मुंशी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मुंशी ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब युवती शौच के लिए एक गन्ने के खेत में गई थी। इस दौरान मुंशी ने युवती को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपित मुंशी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में एक ईट भट्टे पर काम करने वाली महिला के साथ भंटे के मुंशी ने जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उक्त आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उक्त मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसपर मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव धनेगा में एक ईट भट्टे महिला अपने परिवार के साथ ईट थपाई का काम करती थी। 20 दिसम्बर 2020 को युवती के परिजन दवाई लेने के लिए गए थे। महिला शाम को भाभी के साथ भट्टे के पास वाले एक गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। इस बीच भट्टे के मुंशी अजीजू पुत्र अब्दूल रहमान निवासी गांव गोरा ने उसे खेत में दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर शराबा मचाने पर युवती की भाभी ने भागकर पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसपर महिला का भाई दौड़कर गन्ने के खेत में गया। लेकिन तब तक आरोपित मुंशी भाग गया था। उक्त मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपित मुंशी अजीजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

इंसेट बयान- जयप्रकाश एसपी

थाना सेहरामऊ उत्तरी में एक भट्टे के मुंशी द्वारा वहां कि एक महिला मजदूर के साथ बालात्कार की शिकायत मिलने पर तत्काल अभियुक्त पंजीकृत किया गया। नामित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विवेचात्मक कार्रवाई की जा रही है। युवती का मेडिकल करा लिया गया है। पूरे मामले में सभी साक्ष्य संकलित करके शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ विवेचना पूरी करने के बाद उसे सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

--------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...