सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सपाईयां ने मनाया 82वां जन्मदिन

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सपाईयां ने मनाया 82वां जन्मदिन

पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को समाजवादी पार्टी से पूरनपुर पहुंचे प्रदीप सोनकर के नेतृत्व में युवाओं ने सपा मुखिया का जन्मदिवस मनाया और उनकी लम्बी आयु के लिए कामना कीं। इसके साथ ही नगर में सछास के पूर्व जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी के आवास पर पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया गया।

  

समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप सोनकर के नेतृत्व में रविवार को युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इसके साथ ही उन्होंने उनकी लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद सपाईयों ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पवन यादव, नाजिम खान, दिलशाद खान, सोनी सिंह, बलपंत सिंह, पप्पू शाह, सिकन्दर अली, अजीज अहमद आदि सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, सछास के पूर्व जिलाध्यक्ष नोमान के आवास पर सछास कार्यकर्ताओं ने सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वा जन्मदिन आवास पर एकत्रित होकर केक काटकर मनाया। साथ ही जन्मदिन की पूर्व संध्या को सछास कार्यकर्ताओं ने गरीबो को कम्बल वितरण किए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नेता का जन्मदिन पूरे प्रदेश एव देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेता ने सदैव अपना जीवन, गरीबो, अल्पसंख्यको ,पिछडो, दलितो के उत्थान के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा और पूर्व नगर अध्यक्ष महेश आजाद ने भी संबोधन किया। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा प्रभारी महेश यादव ने कार्यकर्ताओं को नेताजी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष  तौफीक अहमद कादरी, सयुस के जिला महासचिव पवन सिंह यादव, नाबिर अली मंसूरी, आरिश खान अजहरी, रवि यादव, इमरान खान, पूर्व सभासद नदीम अंसारी, सरताज, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष मंजूर आलम खां उर्फ बन्टू, मलकीत सिंह, राकेश आदि उपस्थित रहे।

-------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...