सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एन्टी रोमियों की टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

एन्टी रोमियों की टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

पूरनपुर-पीलीभीत। महिला जन शक्ति अभियान के तहत एन्टी रोमियों की टीम ने गांव पहुंचकर महिलाओं के साथ बैठक की। इसके बाद महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताये। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का काम रही है। इसको लेकर शनिवार को महिला जन शक्ति अभियान की बैठक गांव के प्रसिद्ध व प्राचीन लाल बाबा मन्दिर पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्पन्न करने के लिए पूरनपुर कोतवाली से चार सदस्यीय टीम गांव पहुँची। टीम में महिला कांस्टेवल अलका शर्मा, रश्मि चौहान, कांस्टेवल हरीश गोस्वामी एवं दीपक रंगा मौजूद रहे। गांव के समाजसेवी रविन्द्र कुमार ने घर-घर जाकर महिलाओं को बैठक की जानकारी दी और बुलाकर एकत्रित किया। अलका शर्मा ने बैठक में महिला सुरक्षा व जागरुकता के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी। योगी सरकार द्वारा महिला सुरक्षा जन शक्ति मिशन के बारे में लाल बाबा पर पहुँची महिलाओं को अवगत कराया। इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने बाली छात्राओं को मिशन शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई। इसमें अपराधियों के खिलाफ तुरन्त कार्रवाही के लिए 112, 181, 1090, 1098 आदि हेल्पलाइन नम्बर नोट कराए। बैठक की सूचना रविन्द्र कुमार ने एक दिन पहले ही गांव वालों को सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से दे दी थी। हल्का दरोगा संजीव कुमार से बातचीत के पश्चात टीम गांव पहुँची। वैठक में कृष्णा देवी, सुनीता देवी, नन्ही देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

---------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...