सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूरनपुर में तेजी से पांव पसार रहा ऑनलाइन सट्टा

पूरनपुर में तेजी से पांव पसार रहा ऑनलाइन सट्टा

पूरनपुर देहात के रजागंज में होता है संचालन

पूरनपुर-पीलीभीत। तमाम कोशिशों के बावजूद नगर में सट्टेबाजी पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। गुरूवार को पुलिस ने आईपीएल में सट्टेबाजी कर रहे एक और युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस तीन लोगों को सट्टेबाजी के मामले में पकड़ चुकी है। उक्त मामले में पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई है। नगर में ऑनलाइन सट्टा तेजी से पांव पसार रहा है। लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है।


ऑनलाइन सट्टेबाजी में लोग करोड़ो रूपये उड़ा रहे है, लेकिन इससे उनपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नगर के हर गली व मोहल्ले में ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं है। युवा पीढ़ी सट्टेबाजी में बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं करोडां रूपये के इस ऑनलाइन सटटे में पुलिस भी मूकदर्शक बनी बैठी है। नगर में जोरों से सट्टेबाजी का धंधा पैर पसार चुका है। लेकिन पुलिस भी इस मामले में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है। तीन दिन पूर्व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर की सर्राफा मार्केट से दो सटोरियों को दबोचा था। लेकिन फिर भी कई लोग मौके से फरार हो गए। बड़ी बात यह है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नगर में ऑनलाइन सट्टा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे यही साबित होता है कि पुलिस की कार्रवाई से सट्टेबाजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और वह बेखौफ होकर सट्टा लगा रहे है। गुरूवार को पुलिस ने एक और युवक को मोहल्ला रजागंज देहात से सट्टा लगाते रंगे हाथो दबोच लिया। सट्टेबाजी में नगर का मोहल्ला रजागंज अच्छा नाम कमा रहा है, करोड़ों का खेल करने वाले सट्टा किंग यही से संचालन कर रहे है।

इंसेट-

सेल फोन की कॉल रिकार्डिंग से मिलती हैं रकम

ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले लोग फोन से ही लाखों रूपये का सट्टा लगाकर अपना नम्बर बता देते है। परिणाम आने के बाद सटोरी फोन कॉल रिकार्डिंग सुना कर पैमेन्ट वसूल करते हैं। पूरा ऑनलाइन सट्टा फोन के माध्यम से लगाया जाता है और पेमेन्ट भी फोन की कॉल रिकार्डिंग से ही किया जाता है। पुलिस पूरे मामले को अच्छी तरह समझ कर भी सरगना को क्लीन चिट दे रही हैं। पुलिस चौकी पर तैनात कई पुलिस कर्मी इस धंधे से कमाई भी करते हैं। शाम को मैच शुरू होते ही सट्टा लगाने वालों की फोन की घंटी बजने लगती है। नगर में प्रतिदिन फोन से करोड़ां रूपये का सट्टा लगाया जा रहा है।

इंसेट-

गली मोहल्ले के हर नुक्कड़ पर है एजेण्ट

ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के एजेण्ट नगर के गली मोहल्ले के हर नुक्कड़ पर बैठे रहते है। कोई भी व्यक्ति सट्टा लगाने आता है उसका नंबर लगा दिया जाता है और किसी को कानो कान खबर तक नहीं होती। एजेण्ट शाम होते ही नुक्कड़ पर सट्टा लगाने वालों का इंतजार करने लगते है और भीड़ आने पर उन्हें एक साथ किसी गुप्त स्थान पर लेजाकर सट्टा लगाया जाता है। पूरे मामले में पुलिस के हाथ सिर्फ अभी तक चार युवक ही लगे है। इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं।

 ----------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...