सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीन किसानों पर पराली जलाने के मामले में मुकदमा

 तीन किसानों पर पराली जलाने के मामले में मुकदमा

पूरनपुर-पीलीभीत। तीन किसानों पर पराली जलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम व चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया है।


चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र की दांदौल कालौनी निवासी संतलाल व उसके भाई बंसू ने खेत में खड़ी पराली में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद व चौकी प्रभारी गौरव विश्नोई ने खेत का मौका मुआयना किया। उधर, गांव भायपुर में भी किसान अशोक कुमार ने पराली को जला दिया। मौका मुआयना करने पहुंचे लेखपाल महेन्द्र कुमार ने मामला सही पाया। उक्त मामले में तीनों किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

-----------------------------------


टिप्पणियाँ