सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सोसाइटी के सदस्य बने रामनरेश शर्मा

 अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सोसाइटी के सदस्य बने रामनरेश शर्मा

पूरनपुर-पीलीभीत। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अंतराष्ट्रीय पत्रकार संगठन के प्रेसीडेंट ग्रैंड मास्टर डॉ० जसवीर सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सोसाइटी का सदस्य मनोनीत किया है। देश के पत्रकारों के हित में अंतरराष्ट्रीय संगठन बेटियों को आत्मरक्षा के लिये आत्मनिर्भर बनाने की भी मुहिम चला रहा हैं।


अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन दुनिया भर के पत्रकारों के हितों पर काम कर रहा है। विभिन्न देशों में संगठन से पत्रकार जुड़े हुए हैं। भारत में भी कई पत्रकारों को शामिल होने का मौका मिला है। उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत तहसील पूरनपुर के पत्रकार रामनरेश शर्मा को संगठन के प्रेसिडेंट डॉक्टर जसवीर सिंह ने सदस्य बनाया है। इस अभियान में हिंदुस्तान के तमाम पत्रकारों को जोड़ा जायेगा। दुनिया भर में हो रहे मीडिया कर्मियों पर अत्याचार को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ने मुहिम शुरू की हैं। पत्रकार रामनरेश शर्मा ने बताया कि प्रेसिडेंट चाहते हैं कि भारत में मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाए और उनके हित में अच्छे तरीके से पत्रकारों के लिये काम किया जा सके। रामनरेश शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन में जुड़ने पर पत्रकारों ने हर्ष जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय संगठन मीडिया क्षेत्र में और सामाजिक क्षेत्र में भी काम करेगा। इससे पिछड़े व समाज में उपेक्षित लोगों की मदद की जा सके। सामाजिक मुद्दों को उठाने पर उन्हें इस मीडिया सोसाइटी से जुड़ने का मौका मिला है। सबसे खास बात यह कि ब्लॉगर की लोकप्रियता ने उनको इस मुकाम पर पहुंचाया हैं। रामनरेश शर्मा दैनिक मंथन के नाम से अपना ब्लॉग लिखते है जो काफी पसंद किया जा रहा हैं।

----------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...