सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए जिलाध्यक्ष

 भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए जिलाध्यक्ष

हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीलीभीत भाजपा जिला अध्यक्ष ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी है।

 

तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबीरगंज के परिसर में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शिविर लगाया गया। ट्रांस क्षेत्र एवं नेपाल सीमावर्ती गांव के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचे। शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीलीभीत के भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पार्टी के गठन आर एस एस पार्टी के उत्थान उद्देश्य क्रियाकलाप देश हित में कार्य करने सहित तमाम बिंदुओं पर भारतीय जनता पार्टी के जीवनी पर प्रकाश डाला और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी देते दी। ग्रामीणों के लिए एवं गरीबों के लिए मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। देश के अन्य पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए सरकार बनाते हुए देश हित में कार्य करना बताया है। वहीं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों उद्देश्यों के बारे में भी हर बिंदुओं पर जानकारी देते हुए अवगत कराया है। भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में विधायक पुत्र रितुराज पासवान, रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रामनगर युवा मंडल अध्यक्ष शिवम राजभर, योगेश कुमार श्रीवास्तव, चौधरी पदम सिंह, इंद्रदीप सिंह बटन, गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदर, सुभाष श्रीवास्तव, हरदेव सिंह, विजय सिंह, रोहित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, फुम्मन सिंह, जीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुवार को नहरोसा, राणाप्रताप नगर, कबीरगंज, गौतम नगर, विजय नगर, श्रीनगर, मौरनिया गांधीनगर, रामनगर, अशोक नगर, भरतपुर, शास्त्रीनगर, बैल्हा, बमनपुर भगीरथ, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज सहित अन्य गांवों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है।

-----------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...