मंदिर परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी
पूरनपुर-पीलीभीत। खमारिया चुंगी वाले धार्मिक स्थल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया हैं। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली हैं।
नगर के मोहल्ला बमनपुरी में रहने वाले एक वृद्ध की लाश मंदिर परिसर में देखे जाने से हड़कम्प मच गया। मृतक की मौत के मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस ने पहले पोस्ट मार्टम कराना उचित समझा। सूचना पर पहुंचे एसआई संजीव कुमार ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही उसे पीलीभीत भेज दिया हैं। मरने वाले व्यक्ति की पहचान पोथीराम पुत्र रामस्वरूप की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है और जमीन को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें