सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीडीओ के तबादले के साथ ही पंचायत सचिव का काला चिट्ठा बंद

बीडीओ के तबादले के साथ ही पंचायत सचिव का काला चिट्ठा बंद

छब्बीस लाख रूपये निकाले जाने के मामले में तत्काली खण्ड विकास अधिकारी ने जारी किया था नोटिस


पूरनपुर-पीलीभीत। पंचायत सचिव पर मजदूरी के नामपर 26 लाख का घोटाला करने मामला सामने आया था। बीडीओ ने  पंचायत सचिव को नोटिस जारी करते हुए जबाब मांगा था। लेकिन बीडीओ के तबादले के बाद पंचायत सचिव का काला चिट्ठा फाइल में दबा हुआ है। सवाल यह उठता है कि क्या वर्तमान बीडीओ घोटाले का चिट्ठा खोलेगे या फिर पंचायत सचिव को क्लीन चिट दी जायेगी।

बीडीओ नीरज दुबे के अचानक तबादले से घुंघचिहाई के पंचायत सचिव ने राहत की सांस ली है। पंचायत सचिव पर 26 लाख के घोटाले का आरोप हैं। पूरनपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत घुंघचिहाई में पंचायत अधिकारी ने घपला करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में लाखों रूपये का भुगतान अलग-अलग नाम से लोगों के बैंक खाते में भेज दिया था। खास बात यह है कि ग्रामनिधि से मजदूरी का भुगतान न करने के सख्त आदेश के बावजूद पंचायत सचिव ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए पंचायत निधि की राशि का बंदरवाट किया। इसके बाद खण्ड विकास अधकारी नीरज दुबे ने पंचायत सचिव भगवत सरन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए रूपये छब्बीस लाख इकत्तीस हजार नौ सौ चौहत्तर/ 2631974 का भुगतान करने पर स्पष्टीकरण तलब किया था। लेकिन बड़ी बात यह है कि नोटिस जारी करने के तीन दिन बाद ही खण्ड विकास अधिकारी का तबादला कर दिया गया। इससे ग्राम पंचायत सचिव को राहत मिलती नजर आ रही है। खास बात यह है कि वर्तमान बीडीओ पंचायत सचिव के कारनामे को अनदेखा करेंगे या फिर उन्हें उसी नोटिस पर तलब किया जायेगा।

-------------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...