मिस्टर इस्माइल के अवार्ड से नवाजे गए प्रियांशु अग्रवाल
पूरनपुर-पीलीभीत। जाने-माने पत्रकार के पुत्र को बुलंदशहर में मिस्टर इस्माइल का अवार्ड मिला है। खास बात यह है कि भारत के अलग अलग प्रांत के युवा इस कम्पटीशन प्रतिभाग करने पहुंचे थे। पत्रकार पुत्र ने बुलंदशहर में पीलीभीत का नाम रोशन करते हुए मिस्टर इस्माइल का खिताव जीता।
वरिष्ठ पत्रकार, अग्रवाल सभा एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के बेटे प्रियांशु अग्रवाल ने इस साल बुलंदशहर में हुई मिस्टर एंड मिस यूपी 2020 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस कांटेस्ट में देश के कई राज्यों से युवा शामिल हुए। रैंप वॉक करते हुए अपनी प्रतिभा और पर्सनालिटी का बेहतर प्रदर्शन किया। इसके फाइनल राउंड में पहुंचे प्रियांशु अग्रवाल को निर्णायक कमेटी ने बेस्ट स्माइल के लिए चयन करते हुए उन्हें अवार्ड दिया। पूरनपुर में पहली बार किसी युवा को रैंप शो में हिस्सा लेकर मिस्टर यूपी इस्माइल अवार्ड से नवाजा गया है। अवार्ड जीतने की खुशी में परिवार को बधाइयां मिल रही हैं। पत्रकार नवीन अग्रवाल ने बताया कि महामारी के दौर में मिस्टर इस्माइल का खिताव मिलना पूरनपुर ही नहीं पीलीभीत के युवाओं के लिए प्रेरणा दायक हैं, जीवन में कई पड़ाव आते है। लेकिन जिन्दगी हर परिस्थिति में मुस्कुराती हैं, यही जीवन का आधार हैं।
--------------------------------------------
अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़ पूरनपुर-पीलीभीत। एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें