सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विवाहित महिला के गांव इश्क लड़ाने पहुंचे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

विवाहित महिला के गांव इश्क लड़ाने पहुंचे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

गांव विवाहिता से मिलने पहुंचा था युवक पिटाई के बाद उतरा इश्क का भूत

पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक प्रेम प्रंसग के चलते विवाहिता से इश्क लड़ाने उसके गांव पहुंच गया। गांव वालों की नजर युवक पर पहले से ही थी। युवक को विवाहिता के घर से निकलने के दौरान गांव वालों ने देख लिया। फिर ग्रामीणों ने युवक को अर्धनग्न करके जमकर पीटा और 112 डायल को फोन करके पुलिस के हवाले कर दिया है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से मिलने पहुंचे एक युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाने के बाद 112 डायल पुलिस के हवाले कर दिया है। नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी हैदर वोडाफोन टावर पर कार्यरत है। युवक का एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। युवक पहले भी कई बार विवाहिता के गांव जा चुका था। इससे गांव वालों को युवक हैदर पर शक होने लगा था। शुक्रवार को भी युवक हैदर महिला के गांव पहुंच गया। इस दौरान गांव वालों ने युवक को महिला के घर जाते देख लिया। इसके बाद ग्रामीण विवाहिता के घर के बाहर लाठी डंडे लेकर खड़े हो गए और जैसे ही युवक विवाहिता के घर से निकला ग्रामीणों ने युवक हैदर को दबोच लिया और जमकर पीटा। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई और सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद 112 डायल को फोन करके सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अगले दिन छोड़ दिया।

इंसेट-

पूरनपुर पुलिस के ग्रुप से वायरल हुई वीडियो

वारदात के दो दिन बाद पिटाई का वीडियो पूरनपुर पुलिस के अधिकृत गु्रप डीवी पीएस पूरनपुर से वायरल हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कम्प मच गया और पूरा प्रकरण सामने आया। पुलिस के गु्रप पर वीडियो आने के बाद टीवी चैनल पर धमाका मचाया। इसको लेकर संबंधित समाज के लोगों में नाराजगी भी हैं। 

-------------------------------------------


टिप्पणियाँ