सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कटान पीड़ित कीचड़ से भरे रास्ते से निकलने पर मजबूर

 कटान पीड़ित कीचड़ से भरे रास्ते से निकलने पर मजबूर

हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा नदी के कटान से बेघर हुए ग्रामीणों का दुश्वावारिया पीछा नहीं छोड़ रही है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ से भी ग्रामीण वंचित है।

   

ट्रांस शारदा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव का मजरा राजीव नगर जो वर्ष 2011 में शारदा नदी के भूमि कटान का भेंट चढ़ गया था। उक्त गांव के 111 परिवार कबीरगंज मुख्य मार्ग सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर गुजर-बसर कर रहे हैं। गत दिवस गांव में खड़ंजा निर्माण कार्य कराया जा रहा था जो लगभग 6 माह से अधूरा पड़ा है। गांव में कुछ स्थानों पर पक्की नाली का निर्माण करा दिया गया था लेकिन गांव में अन्य सड़कों पर नाली का निर्माण नहीं कराये जाने और उक्त मार्ग में खड़ंजा निर्माण कार्य न कराए जाने से मार्क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। बदहाली के बीच जी रहे राजीव नगर के ग्रामीणों को उक्त मार्ग से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सड़कों पर खड़ंजा निर्माण कार्य और पक्की नाली निर्माण कार्य अधूरा होने पर ग्रामीणों का गुस्सा मुखर हो उठा और रविवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए खड़ंजा व नाली निर्माण कार्य कराने की मांग की है। उधर, राणा प्रताप नगर की क्षेत्र पंचायत सदस्य शशिकला शर्मा ने पूरनपुर के खंड विकास अधिकारी से राजीव नगर गांव में अधूरे पड़े खड़ंजा एवं नाली निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा है। ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा ने बताया है कि बजट के अभाव में कार्य अधूरा है, शीघ्र कार्य पूरा करा दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से उमाशंकर, प्रमोद कुमार, रितेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, देवनारायण, पूर्णमासी, अनिल, कमलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

-------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...