सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पशु तस्करों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

पशु तस्करों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर-पीलीभीत। पशु तस्कर ग्रामीणों के हाथ चढ़ गए तो लोगों ने एक बछड़े को बंधकमुक्त कराते हुए पशु तस्करों की जमकर मार लगा दी और उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में गौवध अधिनियम के अर्न्तगत मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा दो अन्य अज्ञात पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।

चीनीमिल के पास बह्मदेव स्थल से कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत में चार कसाई एक बछड़े का वध करने के प्रयास में थे। इस दौरान उधर, से गुजर रहे ग्रामीणों की हलचल से पशु तस्कर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने दो पशु तस्करों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके साथ ही दो तस्कर भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने बछड़े को बंधकमुक्त कराके रस्सी से बांधकर जमकर पीटा गया। इससे हड़कम्प मच गया और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दोनों तस्करों को सुपुर्द किया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम .दिलशाद पुत्र शकील अहमद निवासी साहूकारा कस्बा पूरनपुर व .सुलेमान पुत्र मो0 अली निवासी ग्राम शेरपुर कला बताया है। उक्त प्रकरण में पुलिस ने कामता प्रसाद व रामरत्न मोर्य निवासी मोहनपुर जप्ती की तहरीर पर शकील अहमद, सुलेमान के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया है। इसके साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ अधिनियम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी है।
इंसेट
मंदिर की गौशाला से पहले भी गायब हुए प्रतिबंधित पशु
करीब एक माह पूर्व खुटार रोड पर स्थित चीनीमिल के पास एक मंदिर से तस्करों ने प्रतिबंधित पशुओं को चोरी कर उनका वध कर दिया था। इसके चलते ग्रामीणों में पशु तस्करों के खिलाफ काफी आक्रोश था। गुरूवार की शाम फिर एक बार तस्कर प्रतिबंधित पशु का वध करने की फिराक में थे। इसकी भनक लगते ही गांव वालों ने गन्ने की खेत को चारों तरफ से घेर लिया और तस्करों को दबोचकर पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना कर दी।
इंसेट बयान- जयप्रकाश, एसपी पीलीभीत
थाना पूरनपुर क्षेत्र में गांव वालों ने दो लोगों को पकड़ा था और उनपर आरोप था कि ये बछड़े को मारते पीटते ले जा रहे थे। गांव वालों की सूचना पर इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और जोकि गांव वालों ने मारपीट दिया था तो उनकी तत्काल डाक्टरी कराई गई मामूली चोंटे बताई गई है। पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है, प्रथम दृष्टया जानकारी में आया है कि इसके विरूद्ध पहले से ही गौवध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है। 
---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...