रंजिशन मुर्गी को जहर देकर मारा
पूरनपुर-पीलीभीत। एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर मुर्गी को जहर देकर मारने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तकियादीनारपुर निवासी खान सिंह ने आरोप लगाया कि गांव का ही बाबू सिंह व उसका बेटा धीरेन्द्र प्रताप सिंह दबंग किस्म का व्यक्ति है और रंजिशन उक्त लोगों ने मुर्गी को जहर देकर मार डाला। खान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हैं।
-------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें