सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने की अधिकारियों संग बैठक

यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने की अधिकारियों संग बैठक
कोरोना संकट काल में बाजार का समय परिवर्तन करने की मांग
पूरनपुर-पीलीभीत। व्यापार मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के अवाह्रन पर एक अवाश्यक बैठक व्यापारियों एवं अधिकारियों के मध्य रखी गई। स्टेशन चौहारे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के बैनर तले कोरोना का खतरा कम करने की रणनीति पर बैठक बुलाई गई।

व्यापारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा और बाजार खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन करने की मांग रखी। मांग पत्र में नौ से तीस बजे तक पूरा बाजार खोले जाने, दूध की आपूर्ति सुबह छह से दस बजे तक, मेडिकल का समय प्रातः नौ से शाम पांच बजे करने के संबंध में पत्र दिया गया हैं एवं शनिवार व रविवार को पूर्ण लाक डाउन पर व्यापारी सहमत हैं। इस दौरान मुख्य रूप से प्रान्तीय उपाध्यक्ष नेता हंसराज गुलाटी, जिला प्रभारी अशोक खण्डेलवाल, संरक्षक फारूख अहमद आढ़ती, अध्यक्ष मो0 जाहिद खां, नगरध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर महामंत्री दीपक अग्रवाल, प्रान्तीय मंत्री विजय पाल विक्की, सुख अमृत पाल सिंह सोनू छीना, संरक्षक बलजीत सिंह खैरा आदि उपस्थित रहें।
इंसेट-
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने समय परिवर्तन को बताया गलत
बाजार खुलने के समय में परिवर्तन को लेकर व्यापारी संगठन सहमत नहीं है, व्यापारी नेता हाजी लाडले ने कहा कि पुराना समय ही ठीक है। समय परिवर्तन होने और बाजार खुलने का समय कम होगा और अनावश्यक भी बढ़ेगी। 

हाजी लाडले के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने कहा कि रक्षाबन्धन व ईद के त्यौहार को देखते हुए इनसे पहले पड़ने वाले शनिवार व रविवार को भी बाजार को पूरी तरह खोलने का आदेश दिया जाये। उन्होंने कहा कि त्यौहार से पहले मिठाई, राखी, कपड़े व सभी तरह की दुकानें शनिवार व रविवार को खोली जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे त्यौहार में खरीदारी करने वालें लोगों को असुविधा नहीं होगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी कहा गया कि दुकानदार सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन करेंगे। बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान बिक्री करने से भी बचे। बैठक में महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, हरगोविन्द वाजपेई, दुष्यंत शुक्ला, वन्टू खां, इमरान आदि व्यापारी मौजूद रहे।


---------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...