जानवर बांधने का विरोध करने पर युवक को पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। जगह में जबरन जानवर बांधने का विरोध करने पर उक्त लोगों ने युवक को जमकर पीटा। युवक को बचाने आये परिजनों को भी आरोपितों ने लात घूंसो से पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव महन्द खास निवासी रवि कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही मोतीराम पुत्र सुखलाल पीड़ित की जगह पर जबरन जानवर बांध रहे थे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो उक्त मोतीराम व उसके पुत्र राकेश, रमेश, सुरेश ने एकजुट होकर युवक को जमकर पीटा। शोर शराबा सुनकर रवि कुमार को बचाने आये परिजनों को भी उक्त लोगों ने लात घूंसो से पिटाई लगा दी। मारपीट में ग्रामीण को गुम चोटे आई है। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
-----------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें