सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संपादकीय! बाबा रामदेवः घर का जोगी जोगिया, आन गांव का सिद्ध

संपादकीय!
बाबा रामदेवः घर का जोगी जोगिया, आन गांव का सिद्ध
बाबा रामदेव कोरोना वायरस की दवा को लेकर एक बार फिर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं, बाबा ने दावा किया है कि उनकी बनाई दवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को मात देने में उपयोगी है। इस घोषणा के बाद राजनैतिक और व्यवसायिक उथल.पुथल के साथ बाबा रामदेव का विरोध चरम सीमा पर है। अब बात करें कि आखिर भारतीय साधु बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस की दवा कैसे बना ली। जबकि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में सफल नहीं हुए। बाबा रामदेव की दवा सबसे पहले राजनीतिक द्वेष भावना का शिकार हुई और फिर सरकार ने भी तरह.तरह की तोहमतें लगाकर बाबा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह उठता है कि क्या बाबा रामदेव ने वाकई में कोरोना वायरस की दवा बना ली है, इस परिस्थिति में सरकार को बाबा की औषधि का परीक्षण कराना चाहिए और कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों पर प्रयोग करना था। लेकिन उसका उल्टा ही हुआ दवा कोरोना वायरस को मात देने में कितनी सफल है इस बात पर मंथन एवं परीक्षण ना करके विरोध किया जा रहा है कि आखिर बाबा ने कोरोना वायरस की दवा कैसे बना ली।
इस बात पर कहा जाए तो बाबा रामदेव भारतीय जरूर हैं, लेकिन उन्होंने जो पूरी दुनिया में आयुर्वेद और योगाचार्य का लोहा मनवाया भारत में उसी चमत्कार को नमस्कार किया जा रहा है। भारत में एक कहावत है कि ‘‘घर का जोगी जोगिया, आन गांव का सिद्ध,, अर्थात- हमारे यहां अपनों की कद्र नहीं होती। हां, इतना जरूर है कि व्यक्ति विशेष की कामयाबी पर अंग्रेजी मुहर लगने के बाद उस व्यक्ति को सर आंखों पर बिठा लेते हैं। इसी समस्या से बाबा रामदेव आजकल जूझ रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत का नारा देने वाले लोगों का दोहरा चरित्र भी सामने आया है कि एक तरफ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से निर्मित कोरोना वायरस की दवाई का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। सीधे तौर पर कहा जाए तो बाबा रामदेव ने पूरी दुनिया में स्वास्थ्य सेवाओं का ठेका लेने वाले अंग्रेजों के स्वास्थ्य संगठन को चेतावनी दे डाली है। इसका ही परिणाम है कि सरकार बाबा रामदेव को प्रोत्साहन देने के बजाय खामोश करने में भलाई समझ रही है। इसके अलावा राजनीतिक विरोध का सबब सिर्फ इतना है कि बाबा रामदेव भगवा वस्त्रों में है और बीजेपी विरोधी दल हर भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति का विरोध करना पार्टी हित समझते हैं। बाबा का विरोध कर रहे लोगों को यह समझना चाहिए कि वैश्विक महामारी के दौर में भारत दवा बनाने में सफल हुआ तो निश्चित हर भारतीय का सर गर्व से दुनिया भर में ऊंचा होगा। भारतीयों को यह भी भूलना नहीं चाहिए कि कुछ समय पहले ही भारत में अमेरिका जैसे संपन्न देश को मेडिसन देकर उसकी मानवीय मदद की है और यही भारतीय संस्कार हैं। यह परम्परा जारी रखना हर भारतीय का कर्त्वय हैं।
#रामनरेश शर्मा, पीलीभीत. उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...