सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपाल सीमा पर तोड़ा गया अंर्तराष्ट्रीय पिलर, एसएसबी ने पुलिस को दी तहरीर

नेपाल सीमा पर तोड़ा गया अंर्तराष्ट्रीय पिलर, एसएसबी ने पुलिस को दी तहरीर
पुलिस बता रही नेपाली पिलर को खुद नेपालियों ने तोड़ा
हजारा-पीलीभीत। बॉर्डर क्षेत्र में भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय पिलर को तोड़े जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची एसएसबी ने जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए हजारा पुलिस को तहरीर दी है।
   
भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तंभ संख्या 37 कंबोज नगर के पास नेपाली अंतरराष्ट्रीय पिलर नेपाल के ही ग्रामीणों के द्वारा तोड़े जाने की जानकारी होने पर 49वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की बीओपी चौकी कंबोज नगर एसएसबी प्रभारी निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके साथ ही नेपाल एपीएफ फोर्स एवं नेपाल प्रहरी को इसकी सूचना देते हुए अपने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराते हुए हजारा थाने पहुंचकर सूचना देते हुए अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसबी कंबोज नगर ने बताया कि नेपाल के अंदर नेपाली पिलर को नेपाल के ही ग्रामीणों ने तोड़ा है नेपाल प्रहरी ने एसएसबी को हजारा थाना क्षेत्र के गांव बेल्हा के कुछ ग्रामीणों के द्वारा भी पिलर तोड़ने की बात बताई है। उधर, हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तंभ जो नेपाली पिलर है। खुद नेपालियों द्वारा ही तोड़ा गया है। लेकिन कुछ अराजक तत्व बेल्हा के बताए जा रहे हैं, इसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 49वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत के कमांडेंट अजय कुमार ने बताया है कि भारतीय पिलर को नहीं तोड़ा गया है नेपाली ग्रामीणों द्वारा नेपाली पिलर को ही तोड़ा गया है। सीमा पर किसी प्रकार के विवाद की समस्या उत्पन्न होने से पहले ही निगरानी एवं गश्त बढ़ा दी गई है। इसकी सूचना हजारा थाने को लिखित रूप से दी गई है। साथ ही यह भी बताया है कि उक्त मामले के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को भी लिखित पत्र दिया जा रहा है।
-------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...