सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

13-03 के एजेण्डा पर बरस गए बदरा, फिर जमकर हुआ हंगामा

13-03 के एजेण्डा पर बरस गए बदरा, फिर जमकर हुआ हंगामा
कोरम पूरा न होने से टल गई क्षेत्र पंचायत की बैठक
अगली बैठक आगामी 28 मार्च को होगी सम्पन्न
पूरनपुर-पीलीभीत। क्षेत्र पंचायत की बैठक में कोरम पूरा न होने से रंग में भंग मिल गया और घंटो झमेला चलता रहा। अंत में पुलिस ने ब्लाक पहुंचकर शांति व्यवस्था को दुरूस्त किया। कार्यालय क्षेत्र पंचायत की बैठक का एजेण्डा 13 मार्च यानी 13-03 का जारी किया गया था। इसको लेकर पहले ही आशंकाए जाहिर कीं जा रही थी। हालांकि किसी ने स्पष्ट रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी। शुक्रवार को बैठक की तैयारियों के पहले ही बारिश ने खलल डाला और उसके बाद बैठक का कोरम पूरा न होने से मीटिंग स्थगित कर दी गई। इसके बाद प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में टकराव की स्थिति बन गई और खण्ड विकास अधिकारी नीरज दुबे के आवास में जमाबड़ा लगना शुरू हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अजब सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने हंगामा कर रहे प्रधान व बीडीसी सदस्यों को शांत कराया। इस संबंध में ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर पत्नी अतेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवों की लापरवाही के चलते मीटिंग का एजेण्डा पूरा नहीं हुआ। उधर, बीडीओ नीरज दुबे ने बताया कि दूसरा एजेण्डा आगामी 28 मार्च का जारी किया जा रहा है।
इंसेट-
पंचायत सचिवों पर होगी विभागीय कार्रवाईः बीडीओ
बैठक में हंमागा और अव्यवस्था के लिए पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय मानी जा रही है, क्षेत्र पंचायत की बैठक का एजेण्डा संबंधित व्यक्तियों के पास न पहुंचने की जांच शुरू हो गई है। खण्ड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की बात कही हैं। कई पंचायत अधिकारियों से एजेण्डा की रिसीव प्रति मांगी गई हैं। इससे विकास विभाग में हड़कम्प मचा हुआ हैं।
----------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...