सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना व निर्वाचन कार्य बना सर दर्द अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनगणना व निर्वाचन कार्य बना सर दर्द अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर-पीलीभीत। ब्लाक पूरनपुर में कार्यरत शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित देकर बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पूरनपुर में कार्यरत हैं और वर्तमान में शासन के आदेशों के अनुसार उन्होंने गृह जनपद के लिए स्थानांतरण में आनलाइन आवेदन किया है। 
शिक्षा विभाग में विगत दिनों में काउसलिंग जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पीलीभीत में पूर्ण हो चुकी हैं। स्थानांतरण के लिए आवेदित शिक्षकों व शिक्षिकाओं की तबादला सूची का प्रकाशन शासन द्वारा 20 अप्रैल को निश्चित किया है। लेकिन वर्तमान में प्रशासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाओं की ड्यूटी पंचायत निर्वाचन के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ या सुपरवाइजर के रूप में लगायीं जाने की कार्यवाही चल रही है और इसके कुछ दिनों के बाद ही दस वर्षीय जनगणना का कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। अतिशीघ्र बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाओं की डयूटी लगाई जायेगी। अब ऐसे अंतर्जनपदीय शिक्षकों को डर है कि यदि 20 अप्रैल को इनका स्थानांतरण अपने मूल जनपद में हो गया तो पंचायत निर्वाचन कार्य व जनगणना का कार्य प्रभावित हो जायेगा और उक्त डयूटी लगी होने के कारण इन्हें कार्यमुक्त होने में भी दिक्कत आयेगी। इसके चलते अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आवेदित शिक्षक व शिक्षिकाओं की एक सूची उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा को सौपकर पंचायत कार्यक्रम और जनगणना कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आवेदन करने वालों को इस कार्य से मुक्त रखने की मांग की। ज्ञापन कार्यक्रम में नरेंद्र, विनय, अवधेश गुप्ता, पवन कसाना, विजय शर्मा, रजनी, शुरभि, धीरज गोस्वामी, अशोक, लोकेंद्र, अयाज, अंशुमान मिश्रा, संजीव शर्मा, सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थिति रहें।
----------------------------------------------
      

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...