सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूरनपुर में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

पूरनपुर में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस
पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कई स्कूलों से लेकर कालेजों व सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराकर मिष्ठान वितरण किये गये।
भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यालय पर ध्वाजा रोहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उधर, उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम चन्द्रभानु सिंह ने ध्वाजा रोहण किया और मिष्ठान वितरण किया। तहसील भवन में तहसीलदार आशुतोष कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। नगर पालिका में अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल लल्लन ने स्टाफ की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। खण्ड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने झण्डा फहराकर मिष्ठान वितरण कराए। मण्डी में सचिव फतेहचन्द्र गंगवार ने ध्वाजा रोहण किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ विष्णु भगवान पाण्डेय ने स्टाफ की उपस्थिति में तिरंगे को सलामी दी। कोतवाली में इंस्पेक्टर एसके सिंह ने पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में ध्वाजा रोहण  किया। इसके साथ ही सनातन धर्म इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य नरेश चन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सेंट जोसफ में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और बच्चों ने नाटय कार्यक्रम में भाग लिया। 
इंसेट-
वीरांगना लक्ष्मीबाई रामसेवक इंटर कॉलेज में मना गणतंत्र दिवस
26 जनवरी पर घुँघचिहाई के वीरांगना लक्ष्मीबाई रामसेवक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सन्दीप खण्डेलवाल ने चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इसक साथ ही माँ शारदे के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर नमन कर बच्चों की प्रस्तुतियां देखीं। इसके बाद बच्चों को संबोधित कर विजेताओं को मैडल भी प्रदान किये। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। ेवहीं दूसरी ओर कन्यापुर्व माध्यमिक विद्यालय घुंघचिहाई में प्रधानाचार्य ने तिरंगा फहराया और बच्चों को देश के बारे में जागरूक किया। उधर, गांव विलहरी में जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रामानन्द शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। प्राथमिक विधालय हुसैनापुर में प्रधानपति ने तिरंगे को सलामी दी।   
----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...