सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन

सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन

पूरनपुर-पीलीभीत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अलट बिहारी वाजपेई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपाईयों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुशासन दिवस मनाया।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस को पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर भाजपा इकाई के आयोजन में मुख्य अतिथि जिला मंत्री गौरव अवस्थी, जिला महामंत्री गुरभाग सिंह, पूरनपूर मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला आईटी संयोजक सुमित कुमार गंगवार, पूर्व नगरध्यक्ष महेश मिश्रा की उपस्थित में सुशासन दिवस मना। उधर, मोहल्ला कायस्तान पानी वाली टंकी के पास पूर्व एसडीओ राजाराम शर्मा के निवास पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सन्तराम विश्वकर्मा पूर्व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ वृज क्षेत्र संयोजक ने किया। इस मौके पर कई वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के बनाये हुए रास्ते पर चलकर देश निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। इस मौके पर पूर्व एसडीओ राजाराम शर्मा, बीनू बाजपेई, हेमराज शर्मा एडवोकेट, रविन्द्र सक्सेना, धर्म प्रकाश बौद्ध, गोल्डी जोशी, डॉक्टर आदर्श वाजपेई, मास्टर राजकुमार शर्मा, सुरेश पासवान, डॉक्टर  गोपाल सक्सेना, राहत क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य सियाराम, पूर्व प्रधान हरदयाल, राकेश शर्मा, राहुल यादव, राम प्रताप यादव, हीरालाल राठौर, छत्रपाल शर्मा, चंद्रपाल कुशवाहा, राहुल गुप्ता, कमल चौहान, राम शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईसान खा, लालता प्रसाद समेत भाजपा  कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...