सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंडो नेपाल क्षेत्र में मना पूर्व प्रधानमंत्री एवं मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन

इंडो नेपाल क्षेत्र में मना पूर्व प्रधानमंत्री एवं मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र एवं ट्रांस शारदा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया है।  
शारदा क्षेत्र के रामनगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को शांति नगर गांव के बाढ़ शरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन के तहत भारत के पूर्व स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के रामनगर मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनता के कल्याण के लिए चलाए जा रही योजनाओं और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय का भी जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व बीडीसी सुरेश शर्मा, साधन सहकारी समिति कबीरगंज के अध्यक्ष पदम सिंह, विजय सिंह, रोहित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, आर्यन कुमार, ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार, जवाहरलाल, परशुराम प्रसाद, संतोष जायसवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, सतीश चौहान, शिवम राजभर, जीत सिंह के अलावा ट्रांस क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूरनपुर ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर के पति अतिंदर पाल सिंह भी मौजूद रहे।


-----------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...