बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पीलीभीत माधोटांडा हाईवे पर चल रहे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई।
सोमवार को नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड नंबर 9 के निवासी इस्लामुद्दीन खान बाइक से माधोटांडा से कलीनगर के लिए लौट रहा था। खारजा नहर के पास सामने से आए डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना में इस्लामुद्दीन खान की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर एसडीएम कलीनगर हरिओम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
--------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें