पूर्व प्रधानमंत्री का 117वां जन्मदिवस मनाया गया
पूरनपुर-पीलीभीत। सपा के पूर्व विधायक के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की गई।
सोमवार को पूर्व विधायक पीतमराम के आवास पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पीतमराम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के एकमात्र किसान नेता थे, जिन्होंने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है। साथ ही उन्होंने किसानों के हकों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम किया। इस संघर्षशील जीवन से सबको यह प्रेरणा लेनी चाहिए की समाजवादी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खा ने कार्यकर्ताओं को अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर हम सब कार्यकर्ता किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का पूर्व की भांति संकल्प लेते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से राजपाल भारती, राजाराम, लतीफ, पप्पू सिंह, राकेश, सियाराम, शेर मोहम्मद, कमल हसन, कुलविंदर, जसप्रीत आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
------------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें