सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पालिका कराएगी दो हजार श्रमिकों का पंजीयन

नगर पालिका कराएगी दो हजार श्रमिकों का पंजीयन
एक सप्ताह में दुरूस्त होंगी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर पालिका परिषद में सोमवार को बार्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दो हजार श्रमिकों का पंजीयन कराने के अलावा खराब पड़ी लाईटों को दुरूस्त कराने का निर्णय लिया गया।

संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन चैयरमेन प्रदीप कुमार जायसवाल उर्फ लल्लन की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में 70वें संविधान दिवस पर सभासदों को संवैधानिक आदर्शो, सस्थांओ, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करने, िंहंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाने, सामाजिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करने व सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करने व स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़वा देने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नगर में लगी लाइटों को दुरूस्त कराने के लिए चर्चा की गई। साथ ही संचारी रोग पर नियत्रंण करने के लिए भी चर्चा की गई। खस्ताहाल ठेलियों को नई बनाने के लिए वर्ता की गई। बैठक में चैयरमेन ने कहा कि नगर के श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए दो हजार श्रमिकों का पंजीयन कराएंगे। प्रचार के लिए मुनादी कराई जाएंगी। इसके साथ ही नगर पालिका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन को मुनादी करायेगी। बैठक में सभासद फारूख कुरैशी ने बार्ड न0 12 में फैली गंदगी के बारे में आवाज बुलंद की। इसपर नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए कहा है। सभासद महेश आजाद ने प्रति एक माह बैठक का सुझाव दिया। सभासदों का समर्थन मिलने पर नपा सदन ने महेश आजाद के सुझाव पर सहमति दी। बार्ड की बैठक में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव, वरिष्ठ लेखाकार अमित मिश्रा, सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, चन्द्रसेन वर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, तौफीक अहमद कादरी आदि उपस्थित रहे।  
-------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...