सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क हादसों के नाम रहा शुक्रवार का दिन, पूरनपुर व हजारा में बच्चों सहित सात की दर्दनाक मौत, सात घायल

सड़क हादसों के नाम रहा शुक्रवार का दिन, पूरनपुर व हजारा में बच्चों सहित सात की दर्दनाक मौत, सात घायल
शादी समारोह से घर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा
पूरनपुर-पीलीभीत। शादी समारोह से घर वापस लौट रहे 10 लोग कार दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में दो बच्चों समेत छः लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रात्रि में ही एसपी व सीओ सिटी घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी वारदात में छह लोगों की मौत से नगर में सनसनी फैल गई।
बीती रात करीब 12 बजे थाना गजरौला क्षेत्र के बंगाली कालोनी के निकट पीलीभीत से पूरनपुर की ओर आ रही एक कार खराब मौसम के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी संख्या यूपी 26 वी 2095 में दस लोग सवार थे। हादसे में दो बच्चों समेत छः लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पूरनपुर की सुधीर कालोनी निवासी अश्वनी पुत्र राधाकृष्ण अपने परिवार के साथ कार से शादी समारोह से बीती रात घर लौट रहे थे। इस बीच थाना गजरौला क्षेत्र के बंगाली कलोनी के पास नवदिया मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अश्वनी पुत्र राधा कृष्ण, अमित कश्यप पुत्र ओमप्रकाश उम्र 28 वर्ष, नोनी पुत्री अश्वनी उम्र 12 वर्ष, लव पुत्र अश्वनी उम्र 8 वर्ष, गोलू पुत्र अमित उम्र 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में रेखा उपाध्याय पत्नी अश्वनी, सुषमा पत्नी अमित, आशा पत्नी राधाकृशष्ण, मीनी पुत्री अश्वनी, उदय पुत्र अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नरेश कश्यप, एसपी अभिषेक दीक्षित व सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छल ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत बिगड़ने पर सभी को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में उपचार के दौरान एक और की मौत होना बताई जा रही है। दुर्घटना में छः लोगों की मौत से कॉलोनी में हड़कम्प मचा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंसेट-
दोनों हादसों में पेड़ से टकराई गाड़िया
तेज रफ्तार ब्रिजा कार पेड़ से टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, हादसे में तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलां को सीएससी पलिया भेजा। घटना मंहगापुर के निकट की है। गाड़ी में मनप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी धरोहरा खुर्द थाना गोला, इंद्रप्रीत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी पड़रिया अग्रखुर्द थाना फरधान, राजविंदर कौर पत्नी सुखपाल सिंह एवं उनकी बेटी अमनप्रीत कौर निवासी कबीरगंज थाना हजारा एवं पवन पुत्र जसवंत सिंह निवासी हरीपुर थाना पुरनपुर सवार थे। परिजनों के मुताबिक इंद्र प्रीत सिंह निवासी पंड़रिया थाना फरधान की 5 दिसंबर को शादी थी। वह बहन राजवीर कौर को लेने के लिए गए थे। शुक्रवार को वापस लौटने के दौरान गाड़ी के सामने नील गाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रोड के साइड खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे मौके पर ही मनप्रीत सिंह (32)एवं पवन(13) की मौत हो गई। अन्य तीन लोग घायल हो गये। घायलों को सीएससी पलिया भिजवाया गया। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह बताया कि मृतक मनप्रीत सिंह व पवन का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घायलों को पलिया सीएससी भिजवा दिया गया।
--------------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...