यूथ कांग्रेस ने भाजपा सांसद का फूंका पुतला
पूरनपुर-पीलीभीत। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओंं ने भाजपा सांसद का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की और महात्मा गांधी के हत्यारे की कड़ी आलोचना करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव के आवाहन पर पीलीभीत यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संजय खान के नेतृत्व में विधानसभा पूरनपुर के नगर पालिका चौराहे पर संसद में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करते हुए विवादित बयान दिया था। इसको लेकर जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय खान के नेतृत्व में भाजपा सांसद एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पूरनपुर ब्लाक चौराहे पर पुतला दहन किया गया। संजय खान ने अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सदस्यता को रद्द करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही करें और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं या फिर स्वीकार करें कि वह गांधीवादी सोच, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान को नहीं मानते है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन नही थमेगा। पुतला दहन के दौरान आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी मौजूद रहे।
----------------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें