सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूरनपुर से बाइक चोरी करके भाग रहे ऑटो लिफ्टर की दुर्घटना में मौत, बाइक बरामद

पूरनपुर से बाइक चोरी करके भाग रहे ऑटो लिफ्टर की दुर्घटना में मौत, बाइक बरामद
पलिया पुलिस की तफ्तीश में खुलासा, नेपाल में बेचीं जा रही चोरी की बाइकें
पूरनपुर पुलिस ने दबोचा दूसरा बाइक चोर
पूरनपुर-पीलीभीत। भारत से चोरी की गईं बाइकों को खुलेआम नेपाल में बिक्री किया जा रहा है, खुली सीमा होने के चलते ऑटो लिफ्टरों का धंधा खूब चल निकाला है। पलिया पुलिस की तफ्तीश में मिले सुराग से पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की बाइक बिक्री को जाते समय एक ऑटो लिफ्टर की दुर्घटना में मौत हो गई और दूसरा पूरनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। केस की प्राथमिक जांच पड़ताल में चोरी की बाइकों को नेपाल में बिक्री करने का खुलासा हुआ हैं।

पूरनपुर से आए दिन बाइक चोरी होना आम बात हो गई है, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को पलक झपकते चोरी कर लिया जाता है। ऑटो लिफ्टर पुलिस के लिए सिर दर्द बनते जा रहे है। इस दौरान पलिया पुलिस ने पूरनपुर पुलिस से संपर्क साधा और बाइक चोरी करने वाला धर लिया गया। पूरनपुर में रहकर बाइकों को चोरी करके नेपाल में बिक्री करने का धंधा खूब चल रहा था। पलिया का ऑटो लिफ्टर गैंग पूरनपुर में सक्रिय था और बाइक चोरी की घटनाओं के अंजाम दे रहा था। विगत 20 सितंबर को पूरनपुर से बाइक चोरी हुई थी और इस गाड़ी को लेकर थाना पलिया क्षेत्र के कम्पनी फार्म गजरौला निवासी महबूब पुत्र सज्जन खां व दिलबाग सिंह नेपाल लेकर जा रहे थे। सीमा पर एसएसबी की गश्त देखकर लौट गए और उसके बाद दोबारा 01 अक्टूबर को बाइक नेपाल लेजाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान ऑटो लिफ्टर सड़क हादसे का शिकार हो गए और दिलबाग सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद दिलबाग सिंह का चुपचाप अंतिम संस्कार करा दिया गया और बाइक मौके पर ही छोड़ दी। पलिया पुलिस ने घटना स्थल से बाइक बरामद की और थाने ले आयी। प्राथमिक जांच में सारा माजरा सामने आ गया। इसके बाद पलिया पुलिस ने कोतवाली पूरनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह से संपर्क किया और जांच पड़ताल शुरू की गई। पूरनपुर पुलिस पहले से ही ऑटो लिफ्टरों से परेशान थी सो बाइक चोर की तलाश में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह के निर्देशन में नगर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक निर्देश चौहान ने सुरगाकशी करते हुए दूसरे बाइक चोर महबूब पुत्र सज्जन को कढैर चौरा से दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर महबूब से नेपाल में बाइक चोरी करने का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी की बाइक को भी बरामद कर लिया हैं।




इंसेट बयान- अतर सिंह, प्रभारी निरीक्षक 
पलिया पुलिस ने बाइक बरामद करने के बाद संपर्क किया था। चोरी की गई गाड़ी नई थी, इंजन व चेचिंस नबरों के आधार पर पुलिस को सफलता मिली है।
--------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...